फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   So Ramvriksh's organization still functioning, agencies investigating

अभी भी काम कर रहा रामवृक्ष का संगठन! खुफिया एजेंसियां कर रही हैं पड़ताल

Fri, 09 Sep 2016 03:24 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 09 Sep 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
So Ramvriksh's organization still functioning, agencies investigating
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली

जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष की मौत के बाद माना जा रहा है कि स्वाधीन भारत विधिक संगठन पूरी तरह से खत्म हो गया है। अब प्रदेश के किसी भी जिले में इसका गठन नहीं बचा है। लेकिन खुफिया एजेंसियां अब इस तथ्य को फिर रिव्यू कर रही हैं। कुछ जनपदों से मिले इनपुट के बाद ऐसा कराया जा रहा है। प्रदेश के साथ मध्यप्रदेश और बिहार से भी जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

विज्ञापन


सत्याग्रह के नाम पर भीड़ जुटाकर मध्यप्रदेश के सागर जिले से 11 जनवरी, 2014 को दिल्ली कूच का एलान करने वाला रामवृक्ष यादव मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए मथुरा पहुंच गया था। उसने यहां जवाहर बाग में सत्याग्रह के लिए दो दिन की अनुमति मांगी और फिर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


दो जून को जवाहर बाग खाली कराते वक्त हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारी और रामवृक्ष यादव समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में 101 लोगों को दोषी मानकर चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामला अदालत में पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामवृक्ष के परिवार की होगी तलाश

So Ramvriksh's organization still functioning, agencies investigating

सीबीआई जांच की मांग भी हो रही है। इधर खुफिया एजेंसियां रामवृक्ष के संगठन को लेकर चौकस हो गई हैं। रामवृक्ष ने पहले सुभाष सेना का गठन किया फिर स्वाधीन भारत विधिक संगठन बनाया। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में गठन कर लिया गया।

बाकायदा जिला प्रमुख नामित कर दिए गए थे। इनकी हर माह मीटिंग होती थी और मीटिंग की रिपोर्ट रामवृक्ष के पास तक भेजी जाती थी। इनके जरिए ही चंदा इकट्ठा किया जाता था। बताया गया कि फिलहाल चौकसी मध्यप्रदेश के कुछ जनपदों से मिले इनपुट के बाद बढ़ाई गई है। बताया जाता है कि रामवृक्ष की मुंहबोली बेटी भी मध्यप्रदेश में ही है।   

रामवृक्ष यादव के परिवार की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने चार्जशीट में रामवृक्ष के परिवार को क्लीन चिट दे दी है लेकिन विवेचना जारी है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि  चंदनबोस और राकेश गुप्ता से पूछताछ के दौरान जो भी नाम सामने आए थे सभी से पूछताछ की जाएगी। इन सभी की भूमिका देखी जाएगी। आगरा निवासी आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी का भी नाम आया था, उनके बारे में भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed