फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   So BJP giving more seats to its allies

तो सहयोगियों को इसलिए ज्यादा सीटें दे रही भाजपा, चुनाव बाद की संभावनाओं के लिए झुक रही है पार्टी

Sat, 23 Feb 2019 02:20 AM IST
Avdhesh Kumar शरद गुप्ता, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
So BJP giving more seats to its allies
भाजपा शीर्ष नेतृत्व - फोटो : PTI
बिहार और अब महाराष्ट्र के बाद राज्य दर राज्य अपने सहयोगियों के सामने भाजपा झुकती दिख रही है। यूपी के छोटे-छोटे दल भी भाजपा को अब आंखें दिखा रहे हैं। आखिर सहयोगियों के सामने क्यों नतमस्तक है भाजपा? बिहार में भाजपा पिछली बार 30 सीटों पर लड़ी थी, जिनमें से 22 सीटें जीती थीं, जबकि जद यू अकेले 38 सीटों पर लड़ी पर महज दो सीटें ही जीत पाई। 
विज्ञापन


पिछले महीने समझौते के मुताबिक दोनों दल इस बार 17-17 सीटों पर लड़ेंगे। यानी भाजपा ने पिछली बार की अपनी 13 सीटें जद यू को दे दीं। वहीं, राम विलास पासवान की लोजपा को पिछली बार जीती छह सीटें तो दीं ही एक राज्यसभा सीट भी दे दी।
विज्ञापन


इसी तरह 2014 के लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनावों में ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद भाजपा शिवसेना को इस बार विधानसभा में न सिर्फ बराबर-बराबर (144) सीटें देने को तैयार हो गई, बल्कि मंत्रिमंडल में बराबर की हिस्सेदारी और ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद बांटने पर भी राजी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में 2014 में केवल अपना दल को दो सीटें दी गई थीं, लेकिन इस बार अनुप्रिया पटेल ज्यादा सीटें मांग रही हैं। वहीं ओम प्रकाश राजभर अपने लिए दो सीटें मांग रहे हैं। पिछली बार वह भाजपा के सहयोगी नहीं थे। महाराष्ट्र मॉडल ने सब के हौसले बढ़ा दिए हैं। तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के गठबंधन में भाजपा को सिर्फ पांच सीटें मिलीं, जबकि डीएमके गठबंधन में कांग्रेस नौ सीटें झटकने में सफल रही।

चुनाव पूर्व गठबंधन से मजबूत होगी दावेदारी

राम विलास पासवान का कहना है कि भाजपा एनडीए गठबंधन को मजबूत कर ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताना चाहती है। किसी एक दल को बहुमत न मिलने पर राष्ट्रपति ज्यादा सीटों वाले चुनाव पूर्व गठबंधन को सरकार बनने का न्योता देंगे। इसके अलावा उसे बीजद, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस से चुनाव बाद समर्थन मिलने की उम्मीद है। पासवान आश्वस्त हैं कि अगली सरकार एनडीए की ही बनेगी।


एनडीए बनाम यूपीए

भाजपा जहां अपनी जीती हुई सीटें छोड़कर भी एनडीए को मजबूत करना चाहती है, कांग्रेस कई राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को अब तक अंतिम रूप भी नहीं दे पाई है। साथ ही वह बंगाल में टीएमसी, आंध्र में टीडीपी और यूपी में सपा-बसपा जैसे दलों के खिलाफ लड़ रही है। वहीं कर्नाटक में जद एस के साथ सरकार चला रही है, लेकिन संसदीय चुनाव अलग-अलग लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed