फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Snowfall in Badrinath and Hemkund Sahib, hailstorm in Himachal Pradesh

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, हिमाचल में ओलावृष्टि, फसलें तबाह

Mon, 22 Apr 2019 12:56 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/देहरादून Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 22 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Badrinath and Hemkund Sahib, hailstorm in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां पारा लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल के अंत में भी बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। नदी घाटी क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक आ गई है। शनिवार देर रात भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। उधर गोपेश्वर में दोपहर करीब एक बजे आधा घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन


हिमाचल के तीन जिलों शिमला, कुल्लू और मंडी में रविवार दोपहर भारी ओलावृष्टि हुई है। अपर शिमला और कुल्लू के आनी के सेब बहुल इलाकों में फ्लावरिंग के बीच 5 से 25 मिनट तक ओले गिरने से करोड़ों की सेब की फसल तबाह हो गई है। सेब के फूल ही नहीं पत्ते भी झड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के मैदानी इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, शिमला समेत मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 और 25 अप्रैल को एक-दो स्थानों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed