{"_id":"630f2e6e4a43dd53141b05fc","slug":"snakebite-deaths-tolls-10000-people-per-year-reveals-ncrb-report-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snakebite Deaths: ये सांप है खतरनाक, रोज ले रहा 28 लोगों की जान, सालभर में 10000 से ज्यादा लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Snakebite Deaths: ये सांप है खतरनाक, रोज ले रहा 28 लोगों की जान, सालभर में 10000 से ज्यादा लोगों की मौत
सार
Snakebite Deaths: (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल देश में सांप के काटने से 10382 लोग मारे गए हैं। टॉप 10 राज्यों में घने जंगलों वाला छत्तीसगढ़ तो वहीं रेगिस्तानी प्रदेश राजस्थान भी शामिल है...
विज्ञापन
Snakebite Deaths: कोबरा सांप
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विस्तार
देश में पाए जाने वाले सांप बहुत खतरनाक हैं। रोजाना 28 लोग सांप द्वारा काटने से मारे जाते हैं। एक साल की बात करें तो सांप के काटने से 10 हजार लोग दम तोड़ रहे हैं। ये आंकड़ा तो केवल उन लोगों का है, जो सांप द्वारा काटे जाने के बाद किसी सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी में पहुंचते हैं। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो सर्पदंश के बाद देसी इलाज में यकीन रखते हैं। जब ये लोग मारे जाते हैं तो इनका रिकॉर्ड संबंधित जिला प्रशासन के पास दर्ज नहीं हो पाता। सर्पदंश की वजह से हुई मौतों के मामले में मध्यप्रदेश (2732) टॉप पर है, जबकि ओडिशा (1019) का दूसरा नंबर है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल देश में सांप के काटने से 10382 लोग मारे गए हैं। टॉप 10 राज्यों में घने जंगलों वाला छत्तीसगढ़ तो वहीं रेगिस्तानी प्रदेश राजस्थान भी शामिल है। इनके अलावा यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी सांप के काटने से अनेक लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
| राज्य | मारे गए लोग | पुरुष | महिला |
| मध्यप्रदेश | 2732 | 1515 | 1217 |
| ओडिशा | 1019 | 756 | 263 |
| छत्तीसगढ़ | 909 | 517 | 392 |
| महाराष्ट्र | 803 | 519 | 284 |
| यूपी | 844 | 516 | 328 |
| तमिलनाडु | 698 | 406 | 292 |
| कर्नाटक | 698 | 441 | 257 |
| राजस्थान | 680 | 462 | 218 |
| पश्चिम बंगाल | 537 | 311 | 226 |
| आंध्रप्रदेश | 327 | 247 | 80 |
देश में वाहन (बस-ट्रक आदि) से गिरकर हुई मौत
टॉप 5 राज्य मारे गए लोगओडिशा 1434
महाराष्ट्र 1279
आंध्रप्रदेश 449
राजस्थान 437
मध्यप्रदेश 386
नोट: 2021 में वाहन से गिरकर 5443 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4656 पुरुष और 787 महिलाएं शामिल हैं।
पशुओं के हमले में मारे गए लोग (टॉप 5 स्टेट)
राज्य हुई मौतमहाराष्ट्र 151
ओडिशा 128
यूपी 115
छत्तीसगढ़ 113
झारखंड 105
करंट लगने और डूबने से मारे गए इतने लोग ...
गत वर्ष करंट लगने से मारे गए लोगों की संख्या 12529 है। इनमें 10679 पुरुष और 1850 महिलाएं शामिल हैं। डूबने (दुर्घटनावश) की वजह से देश में 26107 लोग मारे गए हैं। इनमें 20599 पुरुष और 5506 महिलाएं शामिल हैं। नाव पलटने से 259 लोगों की मौत हुई है। इनमें 207 पुरुष, जबकि महिलाओं की संख्या 52 है। सीवर या मेनहोल में गिरकर 134 लोग मारे गए हैं। इनमें 120 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। बोरवेल में गिरने से 33 लोगों की मौत हुई है। इनमें 24 पुरुष व 9 महिलाएं हैं।
विज्ञापन