फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smuggled gold worth Rs 10 crore seized at Mumbai airport maharashtra news and updates

Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों का सोना जब्त,18 सूडानी नागरिक गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 06:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 06:28 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि उनकी तलाशी के दौरान, डीआरआई ने पेस्ट के रूप में 16.36 किलोग्राम सोना, कटे हुए सोने के टुकड़े और आभूषण बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 10.16 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Smuggled gold worth Rs 10 crore seized at Mumbai airport maharashtra news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया। शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी कि 18 सूडानी महिलाओं के साथ एक भारतीय महिला को छत्रपति शिवाजी अस्पताल में 10.16 करोड़ रुपये मूल्य की 16.36 किलोग्राम पीली धातु के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले यात्रियों के बीच पेस्ट के रूप में सोने की भारत में तस्करी की जा रही है। इसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने शहर के हवाई अड्डे पर निगरानी रखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों पर तीन उड़ानों में यात्रा करने वाले सिंडिकेट का हिस्सा होने का संदेह था, उनकी पहचान की गई और हवाईअड्डे पर डीआरआई की एक टीम ने उन्हें रोका। अधिकारी ने कहा कि उनकी तलाशी के दौरान, डीआरआई ने पेस्ट के रूप में 16.36 किलोग्राम सोना, कटे हुए सोने के टुकड़े और आभूषण बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 10.16 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तस्करी का सोना ले जा रही सूडान की 18 महिलाओं और यात्रियों की आवाजाही का समन्वय करने वाली एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि बरामद सोने का अधिकांश हिस्सा संदिग्ध यात्रियों के शरीर पर छिपा हुआ पाया गया, जिससे कीमती धातु का पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया।

महाराष्ट्र में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर तबादला या पदोन्नत किया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सक्सेना को मुंबई में राज्य पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

अनूप कुमार सिंह को गृह विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। रवींद्र सिंघल को एडीजी हाईवे पुलिस बनाया गया है। निखिल गुप्ता को राज्य पुलिस मुख्यालय में एडीजी, प्रशासन लगाया गया है, जबकि सुखविंदर सिंह को एडीजी (आर्थिक अपराध शाखा) के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

राजकुमार वाटकर को एडीजी ट्रेनिंग एंड स्पेशल फोर्सेज, कृष्ण प्रकाश को एडीजी फोर्स वन, सुरेश मेकला को एडीजी वेट्स एंड मेजरमेंट्स और राजेश कुमार को एडीजी और महाराष्ट्र पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है।

संजय दराडे, जिन्हें पदोन्नति पर पुणे स्थानांतरित किया गया था, उनको आईजीपी प्रशिक्षण और विशेष बल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। शिवाजी राठौड़ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर के रूप में पदोन्नत किया गया है।


शादी के बंधन में बंधे पांच एचआईवी संक्रमित जोड़े
महाराष्ट्र के लातूर जिले की एक संस्था में एचआईवी संक्रमित पांच दंपती शादी के बंधन में बंध गए। दंपतियों ने 22 अप्रैल को हासेगांव में शादी की थी, जहां एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ‘सेवालय’ परियोजना के तहत ‘हैप्पी इंडियन विलेज’ नामक संस्था शुरू की थी, जो एचआईवी संक्रमित बच्चे की देखभाल करती है। संस्था के संस्थापक रवि बापटाले ने कहा कि लगभग 50 एचआईवी संक्रमित बच्चे हैं और 23 एचआईवी संक्रमित जोड़े अब तक शादी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed