फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani slams Rahul gandhi over JNU shouting slogans

JNU के ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे को राहुल के समर्थन देने पर भड़कीं स्मृति

Tue, 03 Oct 2017 08:55 PM IST
एजेंसी/ दाहोद (गुजरात) 
एजेंसी/ दाहोद (गुजरात)  Updated Tue, 03 Oct 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani slams Rahul gandhi over JNU shouting slogans
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों से सहानुभूति जताने पर राहुल गांधी पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं देंगे। 

विज्ञापन


भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा के दौरान आदिवासियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने नर्मदा परियोजना में अड़ंगा लगाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस की केंद्र सरकार को दोषी बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तब की कांग्रेस सरकार ने ईर्ष्या के कारण इस परियोजना को रोका। ईरानी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह जब जेएनयू में जब ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लग रहे थे तब राहुल गांधी उनके समर्थन में बोल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर पलटवार- राहुल का पीएम मोदी पर तंज कसना कोई नई बात नहीं

गुजरात में विकास न होने के राहुल आरोप पर पूछे जाने पर वस्त्र और सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि जब चुनाव होने वाले होते हैं तभी कांग्रेस नेता को राज्य और अपने लोग नजर आते हैं। ईरानी ने कहा कि हालांकि गुजरात ने नर्मदा प्रोजेक्ट के लिए लड़ाई लड़ी, फिर भी 55 सालों में काम पूरा नहीं हो पाया। यूपीए के शासन में राजकोट और आनंद में रेलवे ने नहर बनाने की इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed