हिंदी दिवस पर स्मृति की खिंचाई, पसंद नहीं आई लोगों को ट्विटर पर उनकी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हिंदी दिवस पर हिंदी की बात हो रही है और होनी भी चाहिए। ऐसे में कोई गलत हिंदी बोले या लिखे तो आज तो खिंचाई पक्की है। हुआ भी यही और इसकी शिकार हुई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। वैसे भी स्मृति ईरानी मोदी मंत्रिमंडल की ऐसी मंत्री हैं जिनके ट्वीट पर सबसे ज्यादा 'प्यार' बरसता है। आज भी यही हुआ जब उन्होंने हिंदी दिवस की बधाई दी।
स्मृति ईरानी ने हिंदी दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा -'हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आइए हम सब हिन्दी भाषा के संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रचारित करने का प्रण लें।' यहां तक तो सब ठीक था। इसके साथ ही स्मृति ने एक फोटो भी चिपका दी। जिसमें लिखा था - 'हिंदी दिवस पर सभी हिंदी भाषीयों को बधाई' बस यहीं गड़बड़ हो गई। भाषियों को भाषीयों क्या लिखा। लगा प्यार बरसने। लोगों ने जमकर स्मृति की खिंचाई की।
किसी ने व्यंग्य किया तो किसी ने इस बहाने सरकार के हिंदी के प्रति नजरिए को पक्षपाती ठहराया। किसी ने स्मृति का पक्ष लिया तो किसी ने इस बहाने बाकी भारतीय भाषाओं की भी आवाज उठाई।
स्मृति ईरानी का वो ट्वीट जिस पर खिंचाई हो रही है
यहां ट्वीट में स्मृति ने भाषियों को भाषीयों लिख दिया है। बस यही वर्तनी की गलती मंत्री जी खिंचाई का कारण बनी हुई है। लोग लगे हुए हैं स्मृति की हिंदी सुधारने में।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आइए हम सब हिन्दी भाषा के संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रचारित करने का प्रण लें। pic.twitter.com/MHamOZ72se
— Smriti Z Irani (@smritiirani) September 14, 2016
कुछ ऐसे हो रही है मंत्री जी की खिंचाई
फैजान जायदी लिखते हैं,
@smritiirani मंत्री जी कृपया करके हिन्दी का चीर हरण ना करें। यहाँ सीरियल की तरह रीटेक नहीं मिलता। #भाषीयों pic.twitter.com/KngsXk5iZW
— Faizan zaidi (@syedfaizanzaidi) September 14, 2016
अमित अवस्थी ने लिखा -
@smritiirani फोटो में लिखी गई शब्दावली गलत है। कृपया सही करें या फोटो delete करें। भाषियों को भाषीयों लिखा गया है।
— Amit awasthi (@amitawasthi39) September 14, 2016
संदीप कुशाग्र ने लिखा-
@smritiirani हिन्दी दिवस की बधाई में भी त्रुटि। 'भाषियों' होना चाहिए।
— Sandeep Kushagra (@KushagraSandeep) September 14, 2016
दिनेश नीरव ने लिखा-
@smritiirani जी, अपने कार्ड में "भाषियों" आप ने गलत (भाषीयों) लिखवा दिया है. मंत्री यदि ऐसा करेंगे तो अन्य से क्या उम्मीद होगी. #हिंदीदिवस
— Dinesh Neerav (@DineshNeerav) September 14, 2016
कुछ तो हिंदी सुधारने की नसीहत भी अंग्रेजी में दे रहे हैं
देखिए कैसे इन जनाब ने हिंदी सुधारने की नसीहत 'शुद्ध' अंग्रेजी में दी -
@smritiirani if you can't wrote pur hindi, should not give congratulations.
— DheerSinghRajput (@DheerSinghRajpu) September 14, 2016
वहीं, कुछ लोगों ने मंत्री जी के पक्ष में भी लिखा- जैसे कि ये जनाब
@smritiirani "भाषीयों" अगर गलत है तो भी है तो हिन्दी। हिन्दी का प्रयोग ही स्वागतयोग्य है। आपको हिन्दी दिवस की बहुत बधाई।।
— Agam Ranjan (@02f9ee4c4a88441) September 14, 2016