फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani demands Congress response on Bofors scam

स्मृति ईरानी बोलीं-देश के नागरिक आज भी बोफोर्स का सच जानना चाहते हैं

Wed, 18 Oct 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो/ डिजिटल, नई दिल्ली 
ब्यूरो/ डिजिटल, नई दिल्ली  Updated Wed, 18 Oct 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani demands Congress response on Bofors scam

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बोफोर्स के मामले को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। विदेशी पत्रकार माइकल हर्शमैन के ताजे खुलासे का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा है कि बोफोर्स का खुलासा चौंकाने वाला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि हर्शमैन के खुलासे से मामले में किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के मामले में शामिल होने की बात नजर आती है।

विज्ञापन


हर्शमैन के ताजा लेख का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि मामले की हकीकत सामने लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस केस की छानबीन के समय हर्शमैन का ध्यान बीसीसीआई बैंक की ओर गया। जांच के बाद मालूम चला कि इस बैंक की स्थापना पाकिस्तानी बैंकर्स ने की है। स्मृति ने उम्मीद जताई है कि सीबीआई बोफर्स मामले का सच सामने लाकर रहेगी।
विज्ञापन


पढ़ें- भगोड़े भंडारी से वाड्रा कनेक्‍शन पर बीजेपी ने उठाए सवाल,पूछा- चुप क्यों हैं सोनिया-राहुल    
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी के अनुसार माइकल हर्शमैन के खुलासों से पता चला है कि उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री वीपी सिंह को मामले की जानकारी दी। तो सिंह ने उन्हें जांच जारी रखने की बात कही। लेकिन कुछ महीनों के बाद वीपी सिंह को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया। 

उन्होंने वीपी सिंह से कहा था कि बोफोर्स की रिश्वत की राशि स्विट्जरलैंड के बैंक खातों में जा रही हैं। तब सिंह ने उन्हें मामले की जांच जारी रखने की बात कही थी। स्मृति के अनुसार हर्शमैन का दावा है कि उन्हें घुस देने की कोशिश हुई। और उन्हें धमकी भी मिली। वीपी सिंह को कलंकित करने का भी उनसे आग्रह हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed