{"_id":"640867c25b8f06097a0a3d94","slug":"smoke-from-kochi-waste-plant-fire-toxic-says-kerala-opposition-leader-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कोच्चि वेस्ट प्लांट से उठ रहे जहरीले धुएं पर विपक्ष हुआ हमलावर, कहा- स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कोच्चि वेस्ट प्लांट से उठ रहे जहरीले धुएं पर विपक्ष हुआ हमलावर, कहा- स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करे सरकार
Wed, 08 Mar 2023 04:17 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 08 Mar 2023 04:17 PM IST
सार
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता सतीशन ने आरोप लगाया कि कोच्चि में हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है, जिससे लोग जहरीले धुएं में सांस लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोच्चि में कचरे की आग को लेकर अब विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने बुधवार को राज्य सरकार से कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि कचरे के टीले की आग से जहरीले धुएं ने लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा की हैं, उसके आसपास के लिए लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
लोग जहरीले धुएं में सांस लेने को मजबूर
मीडिया पर बात करते हुए सतीशन ने कहा कि क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए और वहां वायु प्रदूषण के स्तर का परीक्षण करने के बाद पर्याप्त उपचार उपाय किए जाने चाहिए। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता सतीशन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है, जिससे लोग जहरीले धुएं में सांस लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
आस-पास के जिलों में भी धुआं फैल रहा
सतीसन ने दावा किया कि जहरीले धूएं के कारण लोगों की तबियत खराब हो रही है। आगे कहा कि केवल कोच्चि शहर में बल्कि आस-पास के जिलों में भी धुआं फैल रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरम में अपशिष्ट उपचार अनुबंध के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सतीशन ने सरकार के विभिन्न विभागों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि आग अभी भी नहीं बुझी है और कचरे को पेट्रोल से जला दिया गया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की आग नहीं बुझेगी
विपक्ष के नेता सतीसन ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने गंभीर अपराध किया है। आग भले ही बुझ जाए, लेकिन भ्रष्टाचार की आग नहीं बुझेगी। उन्होंने दावा किया कि ब्रह्मपुरम में स्वास्थ्य, स्थानीय स्वशासन और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभाग निष्क्रिय हैं। अनुबंध के संबंध में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। कचरे के टीले को जानबूझकर आग लगाई गई थी और सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।