फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Small tricolour, red rose in hand, Opposition MPs urge government to run House

Parliament: झोला, मुखौटा और अब तिरंगा-गुलाब... विपक्ष का प्रदर्शन का नया तरीका; सरकार से की सदन चलाने की अपील

Wed, 11 Dec 2024 12:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

अदाणी मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ी कांग्रेस रोजाना नए-नए तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही है। कभी झोला तो कभी टी शर्ट के माध्यम से रोष जता रही है। 

विज्ञापन
Small tricolour, red rose in hand, Opposition MPs urge government to run House
विपक्षी सांसद गुलाब और तिरंगा लिए हुए - फोटो : एक्स/@INCIndia

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र के 13वें दिन यानी बुधवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में भी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि, इससे पहले कई विपक्षी सांसदों ने एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में लाल गुलाब के साथ संसद परिसर में अपने भाजपा समकक्षों का अभिवादन किया। साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले और अदाणी मामले सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हो।

विज्ञापन


कभी झोला तो कभी मुखौटा...
अदाणी मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ी कांग्रेस रोजाना नए-नए तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही है। कभी झोला तो कभी टी शर्ट के माध्यम से रोष जता रहे हैं। इसी क्रम में, आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस, डीएमके, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और वाम दलों के सांसद समेत अन्य लोग मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने खड़े थे। इनमें से ज्यादातर तिरंगा और लाल गुलाब लिए हुए थे।
विज्ञापन

 

'देश को बिकने मत दो' लगाए नारे
सांसदों ने कहा कि हम गुलाब और तिरंगा अपने भाजपा समकक्षों को देना चाहते हैं। साथ ही उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि सदन की कार्यवाही चले और अदाणी मामले सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हो। इतना ही नहीं, कई विपक्षी सांसदों ने 'देश को बिकने मत दो' के नारे वाली तख्तियां भी ले रखी थीं।

जेपीसी से जांच कराने की मांग
इससे पहले मंगलवार को, विपक्ष के नेता नीले झोले (बैग) लेकर आए थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के कार्टून छपे थे और सामने की तरफ मोदी-अदाणी भाई-भाई लिखा था। उन्होंने मोदी और अदाणी के बीच मिलीभगत के खिलाफ नारेबाजी की थी और मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की थी।



 बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर एक नकली साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसमें कांग्रेस सदस्य पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के मुखौटे पहने हुए थे।




क्या है अदाणी मामला?
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी सहित सात लोगों पर अमेरिका के न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकार के अधिकारियों को महंगी सौर उर्जा खरीदने के लिए रिश्वत दी। इससे अदाणी समूह को अदाणी समूह को अगले बीस वर्षों में दो अरब डॉलर से ज्यादा का मुनाफा हो सकता था। हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप बेबुनियाद हैं और समूह सभी कानूनों का पालन करता है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड मैनेजर सीडीपीक्यू (कैस डी डेपो एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक) के तीन पूर्व कर्मचारियों साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल और दीपक गुप्ता पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल नष्टकर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए राजी होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा पहुंचाई। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed