{"_id":"612642ae6fcdbb574011aa74","slug":"sleaze-video-tamil-nadu-bjp-removes-youtuber-associate-for-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो : तमिलनाडु भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए यूट्यूबर व सहयोगी को निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अश्लील वीडियो : तमिलनाडु भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए यूट्यूबर व सहयोगी को निकाला
Wed, 25 Aug 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
चेन्नई, पीटीआई
चेन्नई, पीटीआई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:46 PM IST
सार
तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ता व यूट्यूबर रविचंद्रन ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने उस यूट्यूबर को पार्टी से निकाल दिया, जिसने पार्टी के खिलाफ विचार व्यक्त करने के लिए राज्य के एक वरिष्ठ नेता और उनके सहयोगी की अश्लील वीडियो अपलोड की थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के महासचिव कारू नागराजन ने कहा कि यूट्यूबर मदन रविचंद्रन व सहयोगी वेनबा को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। दोनों को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। नागराजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके साथ कोई संबंध न रखें।
विज्ञापन
यूट्यूबर रविचंद्रन ने एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें कथित तौर पर राज्य के पूर्व महासचिव केटी राघवन को एक महिला के साथ वीडियो कॉल में दिखाया गया था। इसके बाद राघवन ने अपना पद छोड़ दिया। नागराजन ने चेन्नई में जारी बयान में कहा कि यूट्यूबर मदन रविचंद्रन और उनके सहयोगी वेनबा ने भाजपा की विचारधाराओं के विपरीत विचार व्यक्त किए थे। इन दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
नागराजन ने कहा कि दोनों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई से मुलाकात की और पार्टी सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए उनके द्वारा गठित समिति को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को मदन ने सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो जारी किया था, जिसमें कथित तौर पर राघवन को एक महिला के साथ अश्लील वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया था। इसके बाद राघवन ने ट्वि्टर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने वीडियो में अपनी संलिप्तता से इनकार किया और दावा किया कि यह उनकी और पार्टी की छवि खराब करने के लिए था।