फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   six year old student allegedly stabbed classmate with geometry divider

6 साल के बच्चे ने डिवाइडर से लड़की पर किया हमला, अध्यापिका पर मामला दर्ज

Sun, 24 Mar 2019 11:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Mar 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
six year old student allegedly stabbed classmate with geometry divider
सांकेतिक तस्वीर

पुणे की यरवडा पुलिस ने शुक्रवार को एक अध्यापिका को बच्चों की विद्यालय परिसर में सुरक्षा की अनदेखी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा पर जियोमैट्रिक बॉक्स के डिवाइडर से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


यह घटना सोमवार दोपहर को एक निजी स्कूल में घटी जो यरवडा में स्थित है। छात्रा को काफी चोटें आई हैं। दोनों छात्रों की उम्र छह साल है। छात्रा की मां ने यरवडा पुलिस में इसकी शिकायत की। जिसके बाद अध्यापिका पर अनदेखी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस का कहना है कि छात्रा के माता-पिता दोनों कामकाजी हैं। 
विज्ञापन


इस घटना के बारे में उन्हें तब पता चला जब छात्रा की मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि उसे किसी तेज चीज से चोट लगी है। जब उसकी मां ने चोट के बारे में पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर को 12.45 से 1.30 के बीच की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कक्षा के सभी बच्चों को डांस क्लास में जाना था लेकिन छात्रा ने अपनी कक्षा में ही रुकने का फैसला किया क्योंकि उसे नींद जैसा महसूस हो रहा था। सभी बच्चे डांस क्लास के लिए चले गए और वह अपना सिर नीचे करके डेस्क पर बैठ गई। पुलिस ने बताया कि जब छात्रा अकेली थी तब लड़का कक्षा में आया। वह उसकी डेस्क पर आया और अपना स्केल तोड़ने की वजह से उसपर चिल्लाने लगा। 


गुस्से में उसने अपनी जियोमैट्री से डिवाइडर निकाला और उसपर हमला कर दिया। उसने तीन बार लड़की पर डिवाइडर से वार किया। बच्ची जब मदद के लिए चिल्लाने लगी तो अध्यापिका और अन्य सदस्य दौड़कर वहां पहुंचे। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि उसका खून निकलना बंद नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed