फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Six thousand youth of the valley are involved in higher education 

घाटी के छह हजार युवा उच्च शिक्षा से जुड़े, मोदी सरकार की मुहिम सफल

Mon, 12 Aug 2019 06:23 AM IST
Avdhesh Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 06:23 AM IST
सार

  • पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक छात्रों ने देश के टॉप कॉलेजों में लिया दाखिला
  • इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, मेडिकल, फार्मेसी कॉलेजों में रहना, खाना, फीस, किताबों का सारा खर्च देती है सरकार
  • घर-घर जाकर परिजनों संग छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
 Six thousand youth of the valley are involved in higher education 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

कश्मीर घाटी के युवा अब पत्थर  या बंदूक की बजाय इंजीनियर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, आर्किटेक्चर या पीएचडी करके देश के विकास से जुड़ना चाहते हैं। इसी के चलते 6,352 छात्रों ने प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप के तहत देश के शीर्ष कॉलेजों में दाखिला लिया है। मोदी सरकार की कोशिशों के चलते ही पिछले साल के मुकाबले छात्रों की संख्या में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। इन छात्रों का रहना, खाना, फीस, किताबों का सारा खर्चा सरकार देती हैं।
विज्ञापन


घाटी के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले दो साल से जम्मू कश्मीर में विशेष अभियान चला रखा है। स्कूलों को ऑनलाइन और सैटेलाइट कैंपस के माध्यम से गुणवत्ता युक्त पढ़ाई करवाई जा रही है। सीबीएसई बोर्ड और एनसीईआरटी के माध्यम से स्पेशल टीचर ट्रेनिंग भी दी गई है। 
विज्ञापन


अलगाववादियों और आतंकवादियों ने जिन स्कूलों को जला दिया था, उन्हें दोबारा शुरू किया गया है। स्कूलों में विशेष सुरक्षा भी दी गई है। सरकार का पूरा फोकस है कि स्कूली शिक्षा के दौरान छात्र पढ़ाई न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घर-घर जाकर परिजनों संग छात्रों को किया जागरूक

12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों और उनके परिजनों को जागरूक किया गया। केंद्र सरकार की टीम राज्य समेत घाटी के दूरदराज के इलाकों और गांवों में घर-घर जाकर उच्च शिक्षा में छात्रों का भविष्य की जानकारी दी गई। 

काउंसलिंग सेशन चलाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप योजना के बारे में बताया गया। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 6,352 छात्रों ने दाखिला लिया है। जबकि 2018-19 में यह आंकड़ा पहले 2,525 था। सबसे अधिक 3,050 छात्रों ने इंजीनियरिंग और 1,025 छात्रों ने नर्सिंग में दाखिला लिया है।

वर्ष             छात्रों की संख्या
2012-13        3687
2013-14        4159
2014-15        1963
2015-16        1338
2016-17        2162
2017-18        3019
2018-19        2525
2019-20        6352
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed