फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six Sri Lankans arrested for illegal living in india , they have Aadhaar card and bank account

छिप कर रह रहे छह श्रीलंकाई गिरफ्तार, आधार कार्ड व बैंक खाता भी था

Wed, 18 Dec 2019 03:44 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: आसिम खान Updated Wed, 18 Dec 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
Six Sri Lankans arrested for illegal living in india , they have Aadhaar card and bank account
श्रीलंका

तमिलनाडु में पहचान छिपा कर रह रहे श्रीलंका के छह तमिलों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ये लोग एक अवैध नौका के जरिए श्रीलंका वापस भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि ये लोग 2012 में भारत आए और इन लोगों ने जाली दस्तावेजों से आधार कार्ड भी बनवा लिया। इतना ही नहीं उनके यहां बैकों में खाते भी खुल गए। 

विज्ञापन


ये लोग चेन्नई के निकट तिरुवल्लूर इलाके में पनाह लिए हुए थे। श्रीलंका में गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद ये लोग अपने मुल्क लौटने की चाह में  इन लोगों ने नौका वाले को 40 हजार रुपये पेशगी दिए और नौका आने का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने उनको धरदबोचा। इन लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीलंकाई नेवी ने खदेड़े 3000 भारतीय मछुआरे
श्रीलंकाई नेवी के गश्ती दलों ने मंगलवार को कटछातीवू टापू के करीब मछली पकड़ रहे 3000 भारतीय मछुआरों को वहां से खदेड़ दिया। एक सप्ताह में दूसरी बार की गई इस कार्रवाई में आरोप है कि श्रीलंकाई नेवी ने मछुआरों का बहुत दूर तक पीछा करने की भी कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष एस. एमिरेत ने बताया कि कटछातीवू टापू शहर के मछुआरे सोमवार को करीब 500 नावों पर सवार होकर समुद्र में गए थे। लेकिन मंगलवार सुबह अचानक श्रीलंकाई नेवी के गश्ती दल ने वहां आकर उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। 


विरोध करने पर मछुआरों पर बंदूकें तानते हुए उन्हें जबरन वहां से जाने को मजबूर किया गया। इससे पहले शनिवार को भी करीब 50 नाव में सवार श्रीलंकाई नेवी के गश्ती दलों ने यहीं पर भारतीय मछुआरों को खदेड़ते हुए उनके मछली पकड़ने के उपकरण नष्ट कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed