फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six sites added to India tentative list by UNESCO World Heritage Centre

UNESCO: भारत की विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में छह नए केंद्र जोड़े गए, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Mon, 17 Mar 2025 02:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांगर घाटी नेशनल पार्क, मौर्य रूट पर पड़ने वाले अशोक शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर और उत्तर भारत के गुप्त कालीन मंदिर स्थल भी इस सूची में हैं।

विज्ञापन
Six sites added to India tentative list by UNESCO World Heritage Centre
गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को बताया कि यूनेस्को ने विश्व धरोहर केंद्रों की भारत की अस्थायी सूची में छह स्थलों को शामिल किया है। जिन स्थलों को सूची में जगह दी गई है, उनमें तेलंगाना के मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलों के समय के महल किले आदि शामिल हैं। लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांगर घाटी नेशनल पार्क, मौर्य रूट पर पड़ने वाले अशोक शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर और उत्तर भारत के गुप्त कालीन मंदिर स्थल भी इस सूची में हैं।
विज्ञापन


भारत के 43 केंद्र यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
दरअसल लोकसभा में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने का सुझाव दिया। इस पर शेखावत ने इस सुझाव की तारीफ की और बताया कि 7 मार्च को छह नए स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि यदि किसी स्थल को भविष्य में विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए नामांकित किया जाना है, तो विश्व धरोहर केंद्र की अस्थायी सूची में उसका नाम शामिल होना अनिवार्य है। भारत में अब 62 स्थल अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। वर्तमान में भारत के कुल 43 केंद्र यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, जिनमें से 35 सांस्कृतिक श्रेणी में और सात प्राकृतिक और एक मिश्रित श्रेणी में शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: यूपी के 5 शहरों को अमूर्त विरासत व रचनात्मक शहरों के तौर पर यूनेस्को की मान्यता दिलाएगी योगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने साल 2024 में पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी की, जिसमें असम में अहोम राजवंश के सदस्यों को दफनाने के लिए बने - मोइदम को प्रतिष्ठित यूनेस्को टैग दिया गया। तेलंगाना के नारायणपेट जिले में स्थित मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर करीब 3500-4000 साल पुराने हैं। अभी तेलंगाना से सिर्फ रामप्पा मंदिर ही यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed