फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six schoolgirls jump off speeding truck in Gujarat after driver, other occupants try to molest them

Gujarat: ट्रक से कूदीं छह नाबालिग लड़कियां, ड्राइवर और अन्य ने की छेड़छाड़ की कोशिश; एक गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 07:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jan 2024 07:27 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात में छोटाउदेपुर में स्कूल से लौट रहीं छह स्कूली छात्राएं उस वक्त ट्रक से कूद गईं, जब वाहन चालक व अन्य ने उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक भी पलट गया। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Six schoolgirls jump off speeding truck in Gujarat after driver, other occupants try to molest them
ट्रक पलटा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

गुजरात के छोटाउदेपुर जिले में ट्रक के चालक और उसमें सवार पांच अन्य लोगों ने कथित तौर पर छह नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद वह वाहन से कूद गईं। इन सभी छात्राओं की उम्र 15 से 17 साल के बीच है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) इम्तियाज शेख ने बताया कि मंगलवार शाम को जब लड़कियों ने छेड़छाड़ करने वालों से खुद को बचाने के प्रयास में कूदना शुरू किया तो ट्रक सड़क से उतर गया और पलट गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि लड़कियों को घटना में मामूली चोटें आई हैं। ट्रक में सवार लोगों ने पीड़ितों से नकदी और सामान भी छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेख ने बताया कि जिले के सनखेड़ा तालुका में एक अंदरूनी सड़क पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने चालक सहित छह लोगों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) की संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत लूटपाट और छेड़छाड़ के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अश्विन भील के रूप में पहचाने गए आरोपियों में से एक को दुर्घटना के बाद मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, पांच अन्य को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी ने कहा कि पांच अन्य आरोपियों की पहचान सुरेश भील (चालक), अर्जुन भील, परेश भील, सुनील भील और शैलेश भील के रूप में हुई है। शेख के मुताबिक, लड़कियां सनखेड़ा तालुका के एक गांव की निवासी हैं और अपने घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं।

उन्होंने कहा, 'मंगलवार शाम को वे स्कूल खत्म करने के बाद घर पहुंचने के लिए ट्रक में बैठ गए। रास्ते में वाहन में पहले से मौजूद चालक सुरेश और अन्य लोगों ने लड़कियों को परेशान करना शुरू कर दिया और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यहां तक कि उन लोगों ने उनका सामान और नकदी भी छीन ली। खुद को बचाने के लिए ये लड़कियां तेज रफ्तार वाहन से कूद गईं।'

एसपी ने कहा, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वाहन पलट गया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि, वाहन के मालिक अश्विन भील को घायल अवस्था में मौके से पकड़ लिया गया। मामूली रूप से घायल लड़कियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से एक लड़की (17 वर्षीय) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed