फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six Persons including four journalists arrested for attempt to malign Assam minister Himanta Biswa Sarma

असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा की छवि खराब करने के आरोप में 4 पत्रकारों समेत छह गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 01:17 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Six Persons including four journalists arrested for attempt to malign Assam minister Himanta Biswa Sarma
हिमंत बिस्व सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को बदनाम करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने बुधवार को चार पत्रकारों सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चार पत्रकारों में एक महिला पत्रकार भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने गलत मंशा से मंत्री और उनकी बेटी की एक तस्वीर साझा की थी। मंत्री की पत्नी ने पॉक्सो कानून के तहत यहां दिसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुवाहाटी नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘प्रतिबिंब लाइव’ के प्रधान संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक आसिफ इकबाल हुसैन को साजिश की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारियों नजमुल हुसैन और नुरुल हुसैन को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि दो अन्य पत्रकारों शिवसागर में 'स्पॉटलाइट अस ' के नांग नोयोनमोनी गोगोई और 'बोडोलैंड टाइम्स' की पुली मुचाहेरी को भी इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह राजनीतिक साजिश का स्पष्ट मामला है और यह गिरी हुई मानसिकता को दर्शाता है जिसमें उनकी नाबालिग बेटी को भी नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा, 'मेरे विरोधियों द्वारा सभी मोर्चों पर मुझ पर हमला किया गया है लेकिन उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो उन्होंने मेरी छवि खराब करने के लिए अलग रणनीति अपनाई। मैं हाल में इस पर गौर कर रहा हूं।’'

सरमा ने कहा कि गलत मंशा से पोस्ट की गई तस्वीर परेशान करने वाली थी और हम पूरी रात नहीं सो पाए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने कहा कि पुलिस यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के सख्त प्रावधानों के तहत ऐसे सभी प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

अधिकारी ने कहा कि उन सभी को दिसपुर थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने सोशल मीडिया मंचों का उपयोग किसी भी तरह से इस साजिश को आगे बढ़ाने के लिए किया है। वेबसाइट ने मंत्री द्वारा बेटी को गले लगाने की एक तस्वीर साझा की थी। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


बाद में वेबसाइट ने इस बात के लिए माफी मांगी कि उसने यह जिक्र नहीं किया था कि फोटो में दिख रही लड़की मंत्री की बेटी है। पुलिस ने कहा कि पोस्ट वायरल करने वालों की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed