{"_id":"61a29c9aac049a15bd451146","slug":"six-people-injured-in-blast-at-building-in-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी: इमारत में हुआ विस्फोट, छह लोग घायल, मामले की जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी: इमारत में हुआ विस्फोट, छह लोग घायल, मामले की जांच जारी
Sun, 28 Nov 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पुडुचेरी
पीटीआई, पुडुचेरी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:31 AM IST
सार
फिलहाल मामले की जांच जारी है कि कैसे विस्फोट हुआ। सभी घायलों को पुलिस और दमकल कर्मियों ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुडुचेरी के मुथियालपेट में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इमारत में हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी कि विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उस इमारत में एक परिवार रहता था और एक और भारतीय जनता पार्टी का भी एक कार्यालय था। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में परिवार के मुखिया श्रीनिवासन, उनकी पत्नी, बेटी और पोते घायल हो गए, विस्फोट से इमारत को भारी नुकसान हुआ। सभी घायलों को पुलिस और दमकल कर्मियों ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन