फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six people got job in Rashtrapati Bhavan from fake papers

फर्जी कागजात से राष्ट्रपति भवन में छह लोगों को मिली नौकरी 

Fri, 30 Mar 2018 07:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Mar 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
Six people got job in Rashtrapati Bhavan from fake papers
राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, फर्जी कागजात और डिग्री की मदद से छह लोगों ने यहां माली की नौकरी हासिल कर ली। एक साल बाद इसका खुलासा हुआ है। डीसीपी मधुर वर्मा के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की पहचान अमित, दीपक, दिलीप, पुष्पेंद्र, जीतेंद्र और सुरेंद्र के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में तैनात अंडर सेकेटरी रूबीना चौहान ने शिकायत में कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में माली के तौर पर छह लोगों ने काम शुरू किया था। पुलिस ने मंगलवार को इस बाबत एफआईआर दर्ज की थी। जांच में पता चला है कि जनवरी 2017 में ग्रेड तीन कर्मचारियों की भर्ती के लिए सर्कुलर जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन हुई थी। वहीं, जांच के बाद इनके कागजात फर्जी पाए गए। जिसके बाद पांचों को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed