फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six people arrested for defrauding the government of 117 Crore Rupees in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश: सरकार को 117 करोड़ का चूना लगाने की फिराक में था गिरोह, छह गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 03:30 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Oct 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Six people arrested for defrauding the government of 117 Crore Rupees in Andhra Pradesh
बैंक फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण कन्नड़ जिले के छह लोगों को फर्जी चैक का इस्तेमाल कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से करोड़ों रुपये निकालने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने असली चैक से मिलते-जुलते फर्जी चैक बनाए और उन्हें बैंक में जमा कराने की कोशिश की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने मूदबिद्री में भारतीय स्टेट बैंक में 52 करोड़ रुपये का चैक जमा कराने की कोशिश की। बैंक अधिकारियों ने संदेह होने पर अधिकारियों से संपर्क किया, इसके बाद इस धोखाधड़ी का पता चला। सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के सहायक सचिव पी मुरली कृष्ण राव द्वारा दायर शिकायत के आधार पर आंध्र प्रदेश में सितंबर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से फर्जी चैक के जरिये तकरीबन 117 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed