फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   six NSG sniffer dog squad members deployed at Rajghat for G20 delegates security

G20: जी20 में सुरक्षा के लिए एनएसजी खोजी कुत्तों का दस्ता भी मोर्चे पर; कुछ भी संदिग्ध हुआ तो पकड़ा जाएगा

Thu, 07 Sep 2023 05:03 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Sep 2023 05:03 PM IST
सार

भारत के एनएसजी के9 खोजी कुत्तों को महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर तैनात किया गया है। जी20 के नेता कार्यक्रम के दौरान यहां दौरा करेंगे।

विज्ञापन
six NSG sniffer dog squad members deployed at Rajghat for G20 delegates security
राजघाट पर तैनात खोजी कुत्ते - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की अध्यक्षता में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर देश की राजधानी में सबकुछ चौकस है, चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी के खोजी कुत्ते भी अपना योगदान दे रहे हैं। भारत के विशिष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के के9 खोजी कुत्तों को महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर तैनात किया गया है। जी20 के नेता कार्यक्रम के दौरान यहां दौरा करेंगे। 

विज्ञापन


कुत्तों को  बम निरोधक इकाइयों के साथ तैनात किया गया है। एनएसजी के जेनॉन, मिंग, जोन, जोजो और जिंगर छह कुत्तों को राजघाट की सीमा के अंदर और बाहर सुरक्षा में लगाया गया है। ये छह कुत्ते एनएसजी के डॉग स्क्वाड के विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा सदस्यों से हैं। लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, बेल्जियन मैलिनोइस और कॉकर स्पैनियल वाली यूनिट ने अपने साथी मानव एनएसजी कमांडो के साथ कठोर प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी ही डॉग स्क्वाड को रणनीतिक रूप से भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) और पूसा परिसर में भी तैनात किया गया है। सभी को शहरी इलाकों में नेविगेट करना सिखाया गया है और विस्फोटक सामग्री के लिए उन्नत गंध प्रशिक्षण से भी रूबरू कराया है। उन्हें शिखर सम्मेलन स्थलों को सुरक्षित करने के लिए एलईडी लाइट-निर्देशित निर्देशों का पालन करने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया है।



एनएसजी के सहायक कमांडर-रैंक अधिकारियों में से एक ने बताया कि विशिष्ट विंग के डॉग स्क्वाड सदस्यों को विशेष रूप से संदिग्ध विस्फोटकों का पता लगाने के लिए स्थानों के आसपास स्क्रीनिंग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है ताकि संभावित खतरों को रोका और टाला जा सके। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विस्फोटकों को पकड़ना और उपकरणों से निकलने वाले संकेतों को रोकने के लिए जैमर गिराना, संदिग्धों से हथियार छीनना इन डॉग स्क्वॉड के अन्य युद्ध कौशलों में से एक है। 




अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विस्फोटकों को पकड़ना और उपकरणों से निकलने वाले संकेतों को रोकने के लिए जैमर गिराना, संदिग्धों से हथियार छीनना इन डॉग स्क्वॉड के अन्य युद्ध कौशलों में से एक है। ये कुत्ता इकाइयां अपने संचालकों और बम निरोधक विंग के साथ राजघाट और अन्य स्थानों पर तैनात दिल्ली पुलिस, विशेष सुरक्षा समूह और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व पुलिस बल जैसे अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सहायता कर रही हैं, जहां प्रतिनिधि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान जाएंगे।

भारतीय काउंटर-ड्रोन प्रणाली भी तैनात
रक्षा अधिकारी के मुताबिक, किसी भी संभावित ड्रोन खतरे से सुरक्षा प्रदान करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित भारतीय काउंटर-ड्रोन प्रणाली को राष्ट्रीय राजधानी में राजनयिक एन्क्लेव में तैनात किया गया है। DRDO और भारतीय सेना के ड्रोन सिस्टम अन्य नागरिक एजेंसियों के साथ हवाई खतरों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed