{"_id":"60d9e3b732ea0b379d1e4326","slug":"six-members-of-family-die-allegedly-after-jumping-into-village-pond-in-karnataka-yadgir-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: यादगीर में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने तालाब में कूदकर दी जान, पूछताछ में ये वजह आई सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: यादगीर में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने तालाब में कूदकर दी जान, पूछताछ में ये वजह आई सामने
Mon, 28 Jun 2021 08:29 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:29 PM IST
सार
यादगीर के एसपी ने कहा कि उन्हें गांव के स्थानीय लोगों के इस मामले का पता चला जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां पूरे परिवार का शव पानी के उपर तैर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कर्नाटक के यादगीर शहर में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। दरअसल कर्ज से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने शाहपुर तालुक के एक गांव के तालाब में कूदकर जान दे दी। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तालाब में जान देने वाले परिवार में भीमार्य सुरपुरा, उनकी पत्नी शांतम्मा, बेटा शिवराज, बेटियां सुमित्रा, श्रीदेवी और लक्ष्मी थे।
विज्ञापन
यादगीर के एसपी ने कहा कि उन्हें गांव के स्थानीय लोगों के इस मामले का पता चला जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां पूरे परिवार का शव पानी के उपर तैर रहा था। उन्होंने बताया कि वे सोमवार सुबह करीब 10 बजे खुद डूब गए होंगे लेकिन हमें इसके बारे में तब पता चला जब उनके शव पानी में बहते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार कर्ज न चुकाने से परेशान था।
विज्ञापन