{"_id":"5d77c9b38ebc3e93d76c3dc6","slug":"six-children-drowned-in-tank-immersing-ganesh-idol-yeddyurappa-announced-compensation-of-two-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश मूर्ति विसर्जित करते हुए छह बच्चों की टैंक में डूबकर मौत, सरकार का दो लाख मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणेश मूर्ति विसर्जित करते हुए छह बच्चों की टैंक में डूबकर मौत, सरकार का दो लाख मुआवजे का एलान
Tue, 10 Sep 2019 09:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कर्नाटक के कोलार जिले के एक गांव में मंगलवार को गणेश मूर्ति विसर्जन में छह बच्चों की एक टैंक में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, 11 से 14 साल के छह बच्चे गणेश की मूर्ति बनाकर खेल रहे थे। बच्चे मूर्ति को टैंक मे विसर्जित करने लगे। इस हादसे में सभी छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने डूबने वाले बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सुबह टैंक से मिट्टी इकट्ठा करके एक मूर्ति बनाई और 'पूजा' करने के बाद उसे 'विसर्जित' कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि बच्चों के शव को बरामद कर नजदीकी सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन