फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six and a half crore Indians never went to school

साढ़े छह करोड़ भारतीय कभी नहीं गए स्कूल 

Tue, 01 Nov 2016 04:18 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 01 Nov 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
Six and a half crore Indians never went to school
देश में 5-19 साल के 6.54 करोड़ बच्चों ने कभी किसी स्कूल का मुंह तक नहीं देखा है। वहीं 4.49 करोड़ बच्चे ऐसे हैं जो पिछले दशक में बीच में स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुके हैं। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक पांच से उन्नीस वर्ष के 38.01 करोड़ बच्चों में से 26.98 (71 फीसदी) शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार 6.54 करोड़ बच्चे (17.2 फीसदी) कभी स्कूल नहीं गए। वहीं 4.49 करोड़ बच्चे (11.8 फीसदी) ऐसे हैं जो स्कूल तो गए लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। जनगणना के मुताबिक 5 से 19 साल के लोगों में 65.7 लाख निशक्त हैं। 17.5 लाख (करीब 26.7 फीसदी) निशक्त लोग कभी किसी स्कूल नहीं गए। आठ लाख ऐसे बच्चों ने बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन


निशक्त बच्चों के स्कूल नहीं जाने का अनुपात बहुआयामी निशक्तता वाले बच्चों के मुकाबले काफी ज्यादा (54.4 फीसदी) है। जबकि मानसिक रूप से निशक्त करीब 50.3 फीसदी बच्चे कभी स्कूल नहीं गए। वहीं कई प्रकार से निशक्त बच्चों के स्कूल जाने का प्रतिशत सबसे ज्यादा 71.2 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed