LAC Row: चीन से सीमा विवाद पर सेना प्रमुख बोले- फिलहाल हालात स्थिर, PLA-17वें दौर की बातचीत पर कही यह बात
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति स्थिर है, लेकिन अप्रत्याशित (अनप्रिडेक्टेबल) है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख में चल रहे भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति स्थिर है, लेकिन यह अप्रत्याशित है। जनरल पांडे ने कहा कि जहां तक पीएलए (चीन की सेना) के बलों का सवाल है, हम 17वें दौर की वार्ता के लिए सही तारीख का इंतजार कर रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है।
#WATCH | "Situation is stable but unpredictable," says Indian Army Chief General Manoj Pande on situation in eastern Ladakh pic.twitter.com/MChDCyEZbZ
— ANI (@ANI) November 12, 2022विज्ञापन
सेना प्रमुख ने आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि चीनी क्या कहते हैं और वे जो करते हैं, वह बिल्कुल अलग हैं। यह भी उनके स्वभाव और चरित्र का हिस्सा है। हमें उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय उनके कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
#WATCH | We all know what the Chinese say and what they do is quite different. It is also a part of their nature and character. We need to focus on their actions rather than what is on their texts or scripts or their articulation: Army Chief General Manoj Pande pic.twitter.com/HV9Ue4dfvB
— ANI (@ANI) November 12, 2022
जनरल पांडे ने एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत शेष मुद्दों के समाधान के लिए चीन के साथ उच्च स्तर की सैन्य वार्ता के अगले दौर को लेकर आशावादी है। हम 17वें दौर की वार्ता की तारीख पर विचार कर रहे हैं।
‘चाणक्या डायलॉग्स’ को संबोधित करते हुए सीमावर्ती इलाकों में चीन के बुनियादी ढांचा विकसित करने पर थलसेना प्रमुख ने कहा कि यह लगातार हो रहा है। भारतीय थलसेना की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम के अनुकूल तैयारी जारी है। अपने हितों की सुरक्षा के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हमारे कार्यों को बहुत सावधानीपूर्वक समायोजित करने की जरूरत है।
सेना प्रमुख फ्रांस रवाना
इस बीच सेना प्रमुख जनरल पांडे रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना हो गए। जनरल पांडे फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, थल सेनाध्यक्ष और लैंड कॉम्बैट फोर्सेज के कमांडर शामिल हैं। सेना प्रमुख 14 से 17 नवंबर तक फ्रांस की यात्रा पर रवाना हुए हैं। सेना ने कहा कि चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अपने समकक्षों और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे।