फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Situation in Imphal valley calm but tense, curfew relaxed

मणिपुर: इंफाल में कल रात फिर भड़की हिंसा, आज सुबह स्थिति काफी हद तक शांत; तनाव के बीच कर्फ्यू में दी गई ढील

Fri, 29 Sep 2023 11:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:41 AM IST
सार

इंफाल घाटी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल मौजूद हैं। इसके बावजूद भीड़ ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री के खाली पैतृक आवास पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को वहां से हटा दिया।
 

विज्ञापन
Situation in Imphal valley calm but tense, curfew relaxed
इंफाल में झड़पों के बाद बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षा बल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर की इंफाल घाटी में गुरुवार रात एक बार फिर हिंसा भड़क गई। यहां मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खाली पैतृक आवास पर हमला करने का प्रयास किया गया। साथ ही रात भर हिंसक झड़पें चलीं। हालांकि, शुक्रवार सुबह स्थिति काफी हद तक शांत रही, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

विज्ञापन

कर्फ्यू में दी गई ढील

वहीं, अधिकारियों ने लोगों को आवश्यक वस्तुएं और दवाएं खरीदने के लिए कर्फ्यू में ढील देने का आदेश दिया। बता दें, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में सुबह पांच बजे से रात 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। हालांकि, यह छूट किसी भी सभा या बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही या धरना प्रदर्शन पर लागू नहीं होगी।

विज्ञापन

आंसू गैसे के छोड़े गोले

इंफाल घाटी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल मौजूद हैं। इसके बावजूद भीड़ ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री के खाली पैतृक आवास पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को वहां से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि इंफाल के हेंगांग इलाके में मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि, सुरक्षा बलों ने भीड़ को घर से करीब 100-150 मीटर की दूरी पर रोक दिया।

रात भर हुईं झड़पें

सूत्रों ने बताया कि इंफाल में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार रात सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। इसमें कई लोग घायल हो गए। दरअसल, इंफाल पूर्व के हट्टा मिनुथोंग में दो छात्रों की हत्या के लिए न्याय की मांग को लेकर निकाली गई रैली उस समय हिंसक हो गई जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना में कई लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इंफाल के चेकोन में गुरुवार देर रात भीड़ ने एक घर में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया। वहीं, वांगखेई, खुरई और कोंगबा में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और सुरक्षा बलों को रोकने के लिए लोहे के पाइपों से सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed