{"_id":"5c445799bdec225eb27a973d","slug":"sitharaman-inaugurated-industrial-corridor-for-tamil-nadu-defense-consortium-manufacturing-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतारमण ने तमिलनाडु रक्षा साजोसामान विनिर्माण इकाइयों के लिए औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीतारमण ने तमिलनाडु रक्षा साजोसामान विनिर्माण इकाइयों के लिए औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया
Sun, 20 Jan 2019 05:10 PM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, तिरुचिरापल्ली
भाषा, तिरुचिरापल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को तमिलनाडु रक्षा साजोसामान विनिर्माण इकाइयों के लिए औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा कि इसको लेकर स्थानीय उद्योग की प्रतिक्रिया काफी उत्साहनक रही है। ‘वे तो यहां तक चाहते थे कि इस गलियारे का विस्तार पलक्कड़ तक किया जाए, लेकिन हमने उनसे कहा है कि अभी यह सिर्फ शहरों तक केंद्रित रहेगा।’’
विज्ञापन
तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारे को तमिलनाडु रक्षा उत्पादन चतुर्भुज भी कहा जाता है। इसमें नोडल शहर चर्तुभुज बनाते हैं। इन शहरों में चेन्नई, होसुर, सालेम, कोयम्बटूर और तिरुचिरापल्ली आते हैं। रक्षा औद्योगिक गलियारा बनाने का उद्देश्य रक्षा औद्योगिक इकाइयों के बीच संपर्क सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले साल अपने बजट भाषण में दो रक्षा औद्योगिक उत्पादन गलियारे स्थापित करने की घोषणा की थी। सरकार ने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में गलियारा बनाने का लक्ष्य रखा था।
पिछले साल 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे की शुरुआत अलीगढ़ से हुई थी। इसके तहत रक्षा उत्पादन में 3,732 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की गई थी।
