{"_id":"5bbdc367867a55286329aea3","slug":"sitharaman-blames-upa-for-bad-loans-defaulters-fleeing-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला सीतारमण ने कर्ज लेकर देश से भागने वालों के लिए यूपीए सरकार को ठहराया दोषी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निर्मला सीतारमण ने कर्ज लेकर देश से भागने वालों के लिए यूपीए सरकार को ठहराया दोषी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के फंसे कर्ज के लिए कांग्रेस नीत यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सीतारमण ने कहा कि यूपीए काल में बिना सोचे-विचारे ऋण दिए गए जिसकी वजह से आज कई बड़े बैंक बुरी स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इशारे में कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग कर्ज लेकर देश छोड़कर भाग गए और बैंकों के पास अब कर्ज देने के लिए पैसे नहीं हैं। सीतारमण कॉरपोरेट कार्य और वित्त राज्यमंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेन्नई में बीजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ की एक बैठक में पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तासीन लोगों और मंत्री के फोन आने पर तत्काल बड़े-बड़े कर्ज दिए गए। आज तक उन कर्जों को नहीं चुकाया गया और बैंकों को बड़ी परेशानी हो रही है तथा वे नए कारोबारों के लिए कर्ज नहीं दे सकते।
विज्ञापन
पब्लिक और निजी बैंक इसी लोन की वजह से काफी बुरे समय से गुजर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि आज बैंक के पास लोन देने के लिए पैसे नहीं है। आज जब बैंक बड़े घाटे के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन देश की विकासदर 7.5 से 8 फीसदी पर बनी हुई है इसकी बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई तरह के कदम उठाना है।
धोखाधड़ी बैंकों के बाद देश से भागने वाले डिफॉल्टर्स के मुद्दे से निपटने के लिए, एक सक्षम कानून - दिवालियापन और दिवालियापन संहिता, 2016 - पारित किया गया, जिसमें धोखाधड़ी करने वाले पूरी तरह से घर गए हैं और उन्हें कैसे घेर कर वापस देश में लाया जाए इस पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि डिफॉल्टर के लिए यूपीए सरकार ने कोई भी कानून नहीं बनाया था यही नहीं 10 वर्षों के अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने देश के लिए सुशासन के लिए कुछ भी नहीं किया।