{"_id":"6252cdfaa961733e7348684a","slug":"sitaram-yechury-re-rlected-as-cpim-general-secretary-for-the-third-consecutive-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआई-एम: सीताराम येचुरी को लगातार तीसरी बार महासचिव चुने गए, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीपीआई-एम: सीताराम येचुरी को लगातार तीसरी बार महासचिव चुने गए, जानें पूरा मामला
Sun, 10 Apr 2022 06:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:00 PM IST
सार
येचुरी को पहली बार 2015 में पार्टी का महासचिव चुना गया था। इसके बाद वे 2018 में दूसरी बार सीपीआई(एम) के महासचिव बने थे। पार्टी में महासचिव का पद सर्वोच्च पद होता है।
विज्ञापन
सीताराम येचुरी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीताराम येचुरी को लगातार तीसरी बार सीपीआई (एम) का महासचिव चुन लिया गया है। इसके साथ ही येचुरी ने लगातार तीसरी बार पार्टी की कमान संभाल ली है। 69 साल के येचुरी 2015 से महासचिव के पद पर हैं। उससे पहले प्रकाश करात पार्टी के महासचिव थे। प्रकाश करात ने 2005 से 2015 तक महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन
येचुरी को पहली बार 2015 में पार्टी का महासचिव चुना गया था। इसके बाद वे 2018 में दूसरी बार सीपीआई(एम) के महासचिव बने थे। पार्टी में महासचिव का पद सर्वोच्च पद होता है। केरल के कन्नूर में आयोजित 23वीं पार्टी कांग्रेस के आखिरी दिन रविवार को सीताराम येचुरी को लगातार तीसरी बार सीपीआई(एम) का महासचिव चुना गया।
विज्ञापन
वहीं, बंगाल के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पोलिट ब्यूरो के लिए चुने गए हैं। वे माकपा के सर्वोच्च निकाय में पहले दलित चेहरा हैं। पार्टी ने केंद्रीय समिति और पोलिट ब्यूरो के सदस्यों के लिए आयु सीमा 75 साल निर्धारित की है। एक अन्य फैसले में पार्टी ने केंद्रीय समिति का आकार 95 से घटाकर 85 कर दिया गया है।
विज्ञापन