Andhra Pradesh: नारा लोकेश SIT के कार्यालय पहुंचे, अमरावती इनर रिंग रोड घोटाले मामले में हो रही पूछताछ
बताया जा रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश इनर रिंग रोड घोटाले मामले की जांच में शामिल होने के लिए अमरावती में विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय पहुंच गए हैं।
विस्तार
अमरावती इनर रिंग रोड घोटाला मामले में टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कल सीआईडी ने पूछताछ की तो वहीं, आज एसआईटी कार्यालय पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश इनर रिंग रोड मामले की जांच में शामिल होने के लिए अमरावती में विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय पहुंच गए हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh: Telugu Desam Party General Secretary Nara Lokesh arrives at the SIT office in Amaravati to join the investigation into the Inner Ring road case. pic.twitter.com/U1sVkW1S5k
— ANI (@ANI) October 11, 2023
क्या है नारा लोकेश पर आरोप
सीआईडी का आरोप है कि नारा लोकेश ने अमरावती इनर रिंग रोड के आदेश में बदलाव कर लाभ कमाया और घोटाले में अहम भूमिका निभाई। आरोप है कि आंध्र प्रदेश की 2014-2019 के बीच रही सरकार में उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और इस दौरान अमरावती के मास्टर प्लान की डिजाइनिंग और रिंग रोड और अन्य सड़कों को जोड़ने की योजना में धांधली की गई। इस मामले में कई अन्य आरोपी भी हैं। नारा लोकेश को इस मामले में 14वां आरोपी बनाया गया है।
हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
बता दें कि सीआईडी इस घोटाले की जांच कर रही है। सीआईडी ने ही टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस पर नारा लोकेश की कानूनी सलाहकार टीम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की लेकिन अदालत ने शुक्रवार को याचिका को खारिज कर दिया था और नारा लोकेश को सीआईडी की पूछताछ में सहयोग करने को कहा है। बता दें कि सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत दिए गए नोटिस में नारा लोकेश को पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारी के सामने पेश होना होगा।