फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sisters appealed to the administration, wants brother befor RakhshaBandhan

बहनों की प्रशासन से अपील, राखी से पहले चाहिए भाई

Fri, 12 Aug 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 Aug 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sisters appealed to the administration, wants brother befor RakhshaBandhan
- फोटो : Getty

अभी तक अगवा छात्र वासु के बरामद नहीं होने से परिवार के सदस्यों का धैर्य जवाब दे गया। वासु के परिजन सड़कों पर उतर आए और थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर परिजनों ने बंद डीएम कार्यालय के गेट के बाहर नेम प्लेट पर चूड़ियां टांग दी। वासु के पिता भूख हड़ताल पर बैठ गए।

विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई सभा में वासु की बहनों ने कहा कि साहब, रक्षाबंधन पर भाई के हाथ में राखी बांधनी है। बहनों की बात सुनकर सभी भावुक हो गए। एसडीएम और सीओ सिटी ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंपने व 18 अगस्त को रक्षाबंधन तक वासु को बरामद करने के आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


14 जुलाई को स्कूल से लौटते समय अगवा हुए वासु का अब तक सुराग नहीं लगा है। मंगलवार को परिजनों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया था। अधिकारियों ने दो दिन में वासु को बरामद करने का आश्वासन दिया था। हालांकि कोई सफलता नहीं मिलने पर परिजन बृहस्पतिवार को गांव बकली से पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद  कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए परिजन धरना देकर बैठ गए और वासु के पिता सुनील कुमार ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी अधिकारी के न आने पर डीएम कार्यालय के बाहर टांग दी चूड़ियां

Sisters appealed to the administration, wants brother befor RakhshaBandhan

किसी अधिकारी के नहीं आने पर परिजनों ने डीएम कार्यालय के बाहर नेम प्लेट पर चूड़ियां टांग दी और अफसरों के लिए चूड़ी रख दी। भाजपा नेताओं ने भी वासु को बरामद करने में चल रहे आंदोलन में अपना समर्थन देने की घोषणा की। युवा भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी भी धरने पर बैठ गए। एसडीएम अनुज कुमार व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा धरनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने उनसे अपहरण कांड की जांच एसटीएफ से कराने की मांग की। वासु की बहनों नेहा, पारूल व प्रियांशी ने रोते हुए कहा कि रक्षाबंधन आ रहा है। हर साल वे अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती आ रही है। उन्होंने वासु को हर हाल में 18 अगस्त रक्षाबंधन तक बरामद करने की फरियाद अधिकारियों से की, ताकि वह रक्षाबंधन पर अपने भाई वासु की कलाई पर राखी बांध सके। बहनों को रोता देख सब भावुक हो गए। अधिकारियों के आश्वासन पर भूख हड़ताल व धरना करीब दो घंटे बाद समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed