फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sisters appeal in social media for justice

पिता को सजा दिलाने के लिए बेटियों ने खोला मोर्चा, अखिलेश से लगाई गुहार

Fri, 12 Aug 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
Sisters appeal in social media for justice
- फोटो : facebook

हाइवे पर गैंगरेप के चलते लगातार सुर्खियों में बना हुआ बुलंदशहर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा दो बेटियों के कारण है जिन्होंने अपनी मां के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


दोनों बेटियों ने इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तो गुहार लगाई ही है सोशल मीडिया पर भी इसके लिए मुहिम शुरू कर दी है। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी दोनों बहनों ने इस संबंध में बीते 14 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खत लिखा था। लेकिन उन्हें इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर कोई ‌रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने खुद ही इस लड़ाई को लड़ने का फैसला किया और पिता को सजा दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू कर दी।

विज्ञापन

लड़कियों के पिता ने कर दी थी उनकी मां की हत्या

Sisters appeal in social media for justice

असल में 15 और 11 साल की इन लड़कियों की मां को उनके पिता और कुछ लोगों ने मिलकर जिंदा जला दिया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी। लड़कियों का आरोप था कि बेटे की चाहत में उनके पिता मनोज बंसल ने मां को जलाकर मार डाला। पुलिस ने भी इस संबंध में कोई खास कार्रवाई नहीं की।

ऐसे में अपनी मां को न्याय दिलाने के ‌लिए दोनों बेटियों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने फेसबुक पर खत लिखकर इस मुद्दे को सबके सामने रखने का प्रयास किया। वहीं सोशल मीडिया पर आते ही यह मामला सुर्खियों में आ गया।

इस संबंध में एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने इस संबंध में दोनों बहनों को सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। इसके अलावा दोनों बहनों की आर्थिक मदद के लिए भी उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed