फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sister of Nirav Modi becomes official witness in PNB scam case

नीरव मोदी की बहन और बहनोई बने सरकारी गवाह, बढ़ेगी भगोड़े हीरा कारोबारी की मुश्किलें

Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
sister of Nirav Modi becomes official witness in PNB scam case
नीरव मोदी - फोटो : पीटीआई

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन और बहनोई मामले में सरकारी गवाह बन गए हैं। इससे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ सकती है। नीरव की बहन पूर्वी मोदी और बहनोई मयंक मेहता ने सोमवार को मनी लांडरिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) कोर्ट के विशेष न्यायाधीश वी सी बर्डे के समक्ष सरकारी गवाह बनने का आवेदन दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। दोनों ने न्यूयॉर्क में 2 फ्लैट, लंदन और मुंबई में 1 फ्लैट, 2 स्विस बैंक खातों को जब्त करने में सरकार की मदद करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएनबी घोटाले में आरोपी बनाया हैं। पूर्वी ने अदालत में दिए आवेदन में कहा है कि नीरव मोदी ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी। अदालत ने कहा कि इस मामले में माफी मांगने के बाद आरोपित (पूर्वी मोदी) अब सरकारी गवाह होगी। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी फिलहाल विदेश में रह रही है। उसे अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा। इसके लिए अभियोजन पक्ष जरूरी कदम उठाएगा। अपने माफी आवेदन में पूर्वी मोदी ने कहा है कि वह मुख्य अभियुक्त नहीं है और जांच एजेंसियों ने उसकी सीमित भूमिका ही बताई है। अब तक ईडी को सभी अपेक्षित जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पूर्वी बेल्जियम की और मयंक ब्रिटिश नागरिक हैं।
विज्ञापन


नीरव ने तबाह कर दी जिंदगी
पूर्वी और मयंक ने अदालत में दिए आवेदन में कहा है कि नीरव मोदी ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी। वह खुद उससे दूर रहना चाहते हैं। याचिका में कहा गया कि नीरव मोदी की बहन होने के कारण, वह नीरव मोदी और उसकी सौदेबाजी से जुड़े ठोस सबूत दे सकते हैं। पूर्वी ने आवेदन में कहा कि जरूरी सूचना और दस्तावेज उपलब्घ कराते हुए उसने ईडी के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed