{"_id":"57cc13834f1c1b93573170eb","slug":"siren-s-father-filed-a-lawsuit-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जलपरी के पिता पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जलपरी के पिता पर मुकदमा दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Sep 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
जलपरी श्रद्घा
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार और वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी ने जलपरी के नाम से विख्यात कानपुर की श्रद्धा शुक्ला के पिता ललित शुक्ला पर बदसलूकी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने जलपरी के पिता के खिलाफ विंध्याचल थाना में रिर्पोट कराई है। पुलिस ने श्रद्धा के पिता के खिलाफ बदसलूकी की धारा 323 और धारा 506 जान से मारने की धमकी देना, के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विंध्याचल थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया की ललित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।