फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SIPRI report says India widens nuke arsenal lead over Pakistan Delhi military spend arms import rise China

सिप्री की रिपोर्ट: ड्रैगन को मात देने की तैयारी में जुटा भारत, कितना बढ़ाया परमाणु हथियारों का जखीरा?

Mon, 08 Jun 2026 05:54 PM IST
Devesh Tripathi एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 05:54 PM IST
सार

सिप्री की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2025 में अपने परमाणु शस्त्रागार और रणनीतिक क्षमताओं को और मजबूत किया है। अनुमान है कि 2026 की शुरुआत तक भारत के पास लगभग 190 परमाणु हथियार हो गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत लंबी दूरी की ऐसी प्रणालियां विकसित कर रहा है जो चीन के हर हिस्से तक पहुंचने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
SIPRI report says India widens nuke arsenal lead over Pakistan Delhi military spend arms import rise China
सिप्री की रिपोर्ट में दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2025 में अपने परमाणु हथियार भंडार में एक बार फिर मामूली वृद्धि की है और नए प्रकार की परमाणु हथियार प्रक्षेपण प्रणालियों के विकास को जारी रखा है। यह रिपोर्ट भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु शक्ति संतुलन में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन


आठ जून को जारी सिपरी की 2026 की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का आधुनिकीकरण कार्यक्रम अब लंबी दूरी के ऐसे हथियार विकसित करने पर अधिक केंद्रित है, जो चीन के पूरे क्षेत्र में स्थित लक्ष्यों तक पहुंचने में सक्षम हों। हालांकि, भारत की रणनीतिक योजना में पाकिस्तान के साथ उसकी पुरानी प्रतिद्वंद्विता भी प्रमुख बनी हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीजिंग का नरम रुख: 'हम प्रतिद्वंद्वी नहीं सहयोगी साझेदार हैं’, भारत और चीन रिश्तों पर बोले चीनी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पास कितने परमाणु हथियार?
हथियारों, निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की वार्षिक समीक्षा पेश करने वाली इस रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक भारत के पास लगभग 190 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान भी नई हथियार प्रणालियों का विकास कर रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दशक में पाकिस्तान का परमाणु जखीरा भी बढ़ सकता है। 

सैन्य खर्च के मामले में किस नंबर पर भारत? 
सिप्री की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021-25 की अवधि में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश बना हुआ है। 2025 में भारत का सैन्य व्यय 92.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। रक्षा खर्च के मामले में भारत केवल अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी से पीछे है।

हथियारों के आयात में भारत का कौन सा स्थान?
हथियारों के आयात के मामले में भी भारत की स्थिति महत्वपूर्ण है। 2021-25 की अवधि में, भारत प्रमुख हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक रहा, जिसने वैश्विक हथियारों के आयात का 8.2 प्रतिशत हिस्सा लिया। इस अवधि में सबसे बड़े हथियार प्राप्तकर्ताओं में यूक्रेन, भारत, सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान शामिल थे, जिन्होंने कुल हथियार आयात का 35 प्रतिशत हिस्सा लिया।

भारत-PAK संघर्ष को क्यों बताया गंभीर सैन्य संकट?
  • इस रिपोर्ट में मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर को दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों के बीच "असामान्य रूप से गंभीर सैन्य संकट" बताया गया है।
  • इस दौरान सीमा पार तनाव के कारण भारत ने पाकिस्तान के हवाई और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, जिनके परमाणु-संबंधी भूमिका होने की संभावना थी।
  • हालांकि, सिपरी ने कहा कि दोनों पक्षों ने तनाव कम करने के लिए कदम उठाए।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस संकट के दौरान भारत और पाकिस्तान ने पहली बार सक्रिय सैन्य संघर्ष में साइबर अभियानों को शामिल किया गया, जो दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच प्रतिरोधक क्षमता और युद्ध के बदलते स्वरूप को दर्शाता है।

दुनिया में कितने परमाणु हथियार?
  • परमाणु हथियार रखने वाले दुनिया के नौ देश - अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इस्राइल हैं।
  • ये देश राष्ट्रीय शक्ति के साधन के रूप में परमाणु हथियारों पर पहले से अधिक निर्भर हो रहे हैं।
  • यह दशकों के परमाणु हथियारों की संख्या और भूमिका को कम करने के प्रयासों के विपरीत है। गलत अनुमान और तनाव बढ़ने का जोखिम भी बढ़ रहा है।
  • जनवरी 2026 तक दुनिया में अनुमानित 12,187 परमाणु हथियार थे।
  • इनमें से लगभग 9,745 सैन्य भंडार में संभावित उपयोग के लिए मौजूद थे।
  • सिपरी का अनुमान है कि 2026 की शुरुआत तक भारत का परमाणु हथियार भंडार बढ़कर लगभग 190 हो गया है।

ये भी पढ़ें: US: 'इस्राइल और ईरान को तत्काल गोलीबारी रोकनी चाहिए', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

किन दो देशों के पास हैं दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का 86 फीसदी हिस्सा?
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और रूस के पास दुनिया के लगभग 86 प्रतिशत परमाणु हथियार हैं और दोनों देश अपने परमाणु आधुनिकीकरण कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं। चीन भी अपने परमाणु शस्त्रागार के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। उसका अनुमानित भंडार एक वर्ष में 600 से बढ़कर 620 वारहेड तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed