फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sindoor Bridge inaugurated in Mumbai maharashtra cm Fadnavis says its name a tribute to armed forces

Sindoor Bridge: मुंबई में 'सिंदूर पुल' का उद्घाटन, सीएम फडणवीस बोले- यह सशस्त्र बलों को समर्पित

Thu, 10 Jul 2025 02:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

जर्जर होने के बाद इस पुल को अगस्त 2022 में ट्रेनों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया था। बीएमसी ने सेंट्रल रेलवे की डिजाइन के आधार पर इसे तैयार किया गया है। इस पुल की लंबाई 328 मीटर और चौड़ाई 70 मीटर है।

विज्ञापन
Sindoor Bridge inaugurated in Mumbai maharashtra cm Fadnavis says its name a tribute to armed forces
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में सिंदूर पुल का उद्घाटन किया। दक्षिणी मुंबई के कारनैक रोड ओवर ब्रिज के जर्जर होने के बाद इस नए पुल का निर्माण किया गया है, जिसे 'सिंदूर पुल' नाम देकर ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाने वाले भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया गया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, वह भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक महारथ को दर्शाता है। 
विज्ञापन


सीएम ने सशस्त्र बलों को समर्पित किया पुल
सीएम फडणवीस ने कहा कि यह पुल हमारे सशस्त्र बलों और उनकी सैन्य क्षमताओं के लिए श्रद्धांजलि है। ब्रिटिश काल के कारनैक ब्रिज को, बॉम्बे प्रांत के पूर्व गवर्नर रहे जेम्स कारनैक के नाम पर रखा गया था। यह सेंट्रल रेलवे के ट्रेन ट्रैक के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ता है। साथ ही पीडी मेलो रोड को भी जोड़ता है। कारनैक साल 1839 से 1841 तक बॉम्बे प्रांत के गवर्नर रहे थे। अब जब इस पुल का पुनर्निमाण किया गया है तो इसे सिंदूर ब्रिज नाम दिया गया है। इस पुल के बनने के बाद ट्रैफिक से राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वडोदरा पुल हादसा: मरने वाली की संख्या बढ़कर हुई 15, तीन अभी भी लापता, बचाव कार्य में कीचड़ बन रहा चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी ने कराया निर्माण
जर्जर होने के बाद इस पुल को अगस्त 2022 में ट्रेनों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया था। बीएमसी ने सेंट्रल रेलवे की डिजाइन के आधार पर इसे तैयार किया गया है। इस पुल की लंबाई 328 मीटर और चौड़ाई 70 मीटर है। पुल पर भार क्षमता का परीक्षण हो चुका है और इसे सभी जरूरी सर्टिफिकेशन भी मिल गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed