सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने 40 बार किया सीजफायर उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालात की संवेदनशीलता के मद्देनजर बहरिन की यात्रा पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के महानिदेशक के केपाठक से फोन पर बातचीत कर हालात का जायजा लिया। राजनाथ ने बीएसएफ को पाक को मुंहतोड़ जवाब जारी रखने का निर्देश दिया है।
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि बीएसएफ महानिदेशक से उन्हें आईबी का हालात की जानकारी दी। बीएसएफ पाक को करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। गृहमंत्री ने कहा है कि उन्हें शहीद जवान सुशील कुमार के साहस और बहादुरी पर गर्व है जिसने सीमा की सुरक्षा में अपनी जान दे दी।
जवान बंकर में बैठकर नहीं रह सकते
गौरतलब है कि दो दिन पहले पाक रेंजर्स ने स्नाइपर फायरिंग कर एक और बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह को घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले पाक की करतूतों के जवाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के सात जवानों और एक आतंकवादी को मार गिराया था। हालांकि पाकिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर रहा।
बीएसएफ सूत्रों ने बताया अपनी तरफ के जवान बंकर में बैठकर नहीं रह सकते क्योंकि उन्हें सीमा पार से होने वाले घुसपैठ का भी ध्यान रखना है। जबकि पाकिस्तानी रेंजर्स केसाथ यह मजबूरी नहीं। वह बंकर में महफूज बैठकर गोली चलाते रहते हैं। जबकि बीएसएफ को घुसपैठ पर नजर रखने के लिए बार बार सामने आना पड़ता है। बीएसएफ में मुताबिक इस नाजुक हालात के बावजूद बीएसएफ की नुकसान उस अनुपात में नगन्य है।
सूत्रों के मुताबिक 19-20 अक्टूबर की रात आरएसपुरा में ही रेंजर्स कवर फायरिंग दे कर घुसपैठियों का रास्ता साफ कर रहे थे। इसे बीएसएफ ने बुरी तरह नाकाम कर दिया। इसकेठीक अगली सुबह पाकिस्तानियों ने स्नाइपर का इस्तेमाल पर गुरनाम पर सीधा निशाना लगाया था। फिर उसके जवाब में बीएसएफ ने कड़ी कार्रवाई की जिसमें सात रेंजर्स और एक आतंकी मारा गया था।