फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Silver Line project: Hadn't granted any form of approval to the state government, Central governmentinforms Kerala High court

सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट: केंद्र सरकार ने केरल हाई कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- हमने नहीं दी पत्थर बिछाने की अनुमति

Sat, 09 Apr 2022 06:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Apr 2022 06:04 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट केरल राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त उद्यम परियोजना है। इस परियोजना में केंद्र सरकार भी बराबर की हिस्सेदार है। इसलिए सभी सवालों की जवाबदेही के लिए आप भी उतने ही जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन
Silver Line project: Hadn't granted any form of approval to the state government, Central governmentinforms Kerala High court
केरल हाईकोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

केरल सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट 'सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट में चल रहे विवाद को लेकर केंद्र सरकार ने केरल हाई कोर्ट में शनिवार को हलफनामा दाखिल किया। केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में बताया है कि उसने केरल सरकार को 'सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट' को लेकर एसआईए या निजी भूमि में पत्थर बिछाने के लिए कोई अनुमति नहीं दी है। इस मामले में केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन


साथ ही केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि केरल सरकार ने इसकी अनुमति के लिए न तो रेलवे से संपर्क किया और ना ही एसआईए या पत्थर बिछाने की अनुमति के लिए कोई नोटिस दी।
विज्ञापन


इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट केरल राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त उद्यम परियोजना है। इस परियोजना में केंद्र सरकार भी बराबर की हिस्सेदार है। इसलिए सभी सवालों की जवाबदेही के लिए आप भी उतने ही जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद केरल हाईकोर्ट की एकल पीठ के न्यायधीश देवान रामचंदन ने इस प्रोजेक्ट के लिए पत्थर बिछाने के खिलाफ दाखिल सभी याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 
क्या है सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट 
सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट  के तहत 529.45 किलोमीटर लंबी लाइन के निर्माण का प्रस्ताव है। इसमें केरल के 11 जिले शामिल होंगे। प्रोजेक्ट पूरा होने पर कासरगोद से तिरुवनंतपुरम तक 200 किमी/ घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों में चार घंटे से भी कम समय में यात्रा की जा सकती है। अभी ट्रेनों से यह दूरी तय करने में करीब 12 घंटे लगते हैं। केरल रेल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRDCL) के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। KRDCL या K-Rail, केरल सरकार और केंद्रीय रेल मंत्रालय के बीच एक संयुक्त उद्यम है।


प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी जा चुकी है। इस परियोजना का मकसद राज्य के उत्तरी और दक्षिणी छोर के बीच यात्रा के समय को कम करना है। 63,941 करोड़ रुपये की अनुमानित परियोजना को सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार का सबसे बड़ा बुनियादी ढांचागत उपक्रम माना जा रहा है। परियोजना के कारण नौ हजार भवन गिराए जाएंगे और करीब 10 हजार परिवार विस्थापित होंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed