फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim NGT seeks report crack in Chungthang Dam, many people lost their lives

Sikkim: चुंगथांग बांध में दरार पर एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट, क्षतिग्रस्त हो गया था बांध, कई लोगों की गई थी जान

Thu, 26 Oct 2023 05:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 05:47 AM IST
सार

यह राज्य की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि न्यायाधिकरण ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Sikkim NGT seeks report crack in Chungthang Dam, many people lost their lives
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इस महीने की शुरुआत में सिक्किम में चुंगथांग बांध के टूटने पर संबंधित अधिकारियों से छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। हिमालयी राज्य में चार अक्तूबर को अचानक आई बाढ़ से सिक्किम और उत्तरी पश्चिम बंगाल में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग अब भी लापता हैं।

विज्ञापन


बादल फटने के कारण ल्होनक झील के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से चार अक्तूबर को तीस्ता नदी घाटी के निचले हिस्से में तेज गति के साथ जल स्तर में वृद्धि हुई थी। इस घटना के कारण 1,200 मेगावाट की तीस्ता चरण-3 जलविद्युत परियोजना का एक महत्वपूर्ण घटक चुंगथांग बांध टूट गया।
विज्ञापन


यह राज्य की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि न्यायाधिकरण ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed