फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Army rescues 500 tourists trapped in landslide, medical team deployed in camp for safety of people

Sikkim: भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों की सेना ने बचाई जान, लोगों की सुरक्षा के लिए शिविर में मेडिकल टीम तैनात

Sat, 20 May 2023 12:39 PM IST
एन अर्जुन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: एन अर्जुन Updated Sat, 20 May 2023 12:39 PM IST
सार

फंसे हुए पर्यटकों में 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे शामिल थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर तीन अलग-अलग सेना शिविरों में ले जाया गया। यहां पर उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
Sikkim: Army rescues 500 tourists trapped in landslide, medical team deployed in camp for safety of people
Landslide in Sikkim - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरी सिक्किम में शुक्रवार को बारिश के बाद हुई भूस्खलन में फंसे करीब 500 सौ पर्यटकों को सेना ने बचाया। पर्यटकों को सुरक्षित कैंपों तक पहुंचाया और उनके रहने और खाने पीने का भी इंतजाम किया गया। स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन मेडिकल की टीमों को यहां तैनात किया है। 
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार को उत्तरी सिक्किम के जन ए लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में भारी मूसलाधार बारिश हुई। इस कारण करीब 500 पर्यटक जो लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे थे, भूस्खलन और मार्ग में सड़क ब्लॉक होने के कारण चुंगथांग में फंस गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फंसे हुए पर्यटकों में 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे शामिल थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर तीन अलग-अलग सेना शिविरों में ले जाया गया। यहां पर उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। सैनिकों ने पर्यटकों को समायोजित करने और उन्हें रात गुजारने के लिए अपने बैरकों को खाली किया। 


सेना की मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक चिकित्सा जांच में सभी पर्यटकों की हालत स्थिर पाई गई है। एक महिला ने गंभीर सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की। पास के फील्ड अस्पताल की महिला चिकित्सा अधिकारी सहित मेडिकल टीम ने स्थान पर पहुंचकर एक्यूट माउंटेन सिकनेस (एएमएस) के लक्षणों का पता लगाया। महिला को तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान कर मेडिकल अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि, उसकी स्थिति में फिलहाल सुधार है। 

इस घटना के बीच, जल्द से जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों को उनकी आगे की यात्रा के लिए रास्ता साफ होने तक हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पर्यटकों ने भारतीय सेना द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और उनको सुरक्षित निकालने के लिए सेना का आभार जताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed