फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sidhu Moosewala Shot Dead know about his controversies in Punjab relating to AK47 Khalistan and Sanju news in hindi

Sidhu Moose Wala Controversies: खालिस्तान के समर्थन से लेकर एके-47 चलाने तक, लगातार विवादों से जुड़ा रहा मूसे वाला का नाम

Mon, 30 May 2022 03:28 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 30 May 2022 03:28 AM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला के बीते वर्षों में रैपर-सिंगर करण औजला से कुछ विवाद सामने आए थे। दोनों ही गायक सोशल मीडिया और गानों के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आए। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Shot Dead know about his controversies in Punjab relating to AK47 Khalistan and Sanju news in hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मूसे वाला की सुरक्षा वापस ले ली थी। इस घटना के बाद पूरे पंजाब में नेताओं और चर्चित हस्तियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच यह जानना अहम रहा है कि आखिर सिद्धू मूसे वाला से जुड़े विवाद क्या रहे हैं और उससे जुड़ी दुश्मनी को लेकर क्या चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन


क्या हैं सिद्धू मूसेवाला से जुड़े विवाद?

1. जब सिंगर से ही सोशल मीडिया पर उलझे
सिद्धू मूसे वाला के बीते वर्षों में रैपर-सिंगर करण औजला से कुछ विवाद सामने आए थे। दोनों ही गायक सोशल मीडिया और गानों के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आए। इन गानों में दोनों गायक एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा छेड़ने से जुड़े बोल तक इस्तेमाल करते थे, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो चुकी थी। 
विज्ञापन


2. पुलिसवालों के साथ एके-47 चलाते दिखे, गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड
मई 2020 में मूसे वाला के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें उसे पांच पुलिसकर्मियों के साथ एके-47 और एक निजी पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग लेते देखा गया था। इस मामले के सामने आने के बाद मूसे वाला की मदद करते दिखे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में मूसे वाला पर आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुए थे और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू किया। हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए मूसे वाला अंडरग्राउंड हो गया। बाद में पुलिस जांच में शामिल होने के चलते उसे जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गन कल्चर प्रमोट करने के आरोप
छह जून 2020 को सिद्धू मूसे वाला पर गाड़ी में काले शीशे इस्तेमाल करने के लिए चालान लगाया गया था। हालांकि, उसे लुकआउट पर होने के बावजूद छोड़ दिया गया। जुलाई 2020 में संजू फिल्म के रिलीज होने के बाद मूसे वाला ने एक गाना भी रिलीज किया था, जिसमें उसने खुद पर लगे आरोपों को संजय दत्त पर लगे आरोपों जैसा बताया था। तब भारतीय शूटर अवनीत सिद्धू ने बंदूक परंपरा को प्रचारित करने के लिए मूसे वाला को आलोचना की थी।


4. खालिस्तान का समर्थन
दिसंबर 2020 में सिद्धू मूसे वाला का नाम खालिस्तान समर्थन से भी जुड़ा था। दरअसल, मूसे वाला ने अपना एक गाने- 'पंजाब: माय मदरलैंड' में खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थन किया था। गाने में खालिस्तान समर्थक भरपूर सिंह बलबीर का 1980 में दिया एक भाषण के कुछ दृश्य भी शामिल किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed