{"_id":"62b0471810ee1b681b313954","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-two-main-shooters-including-a-module-head-of-shooters-arrested-large-number-of-arms-explosives-recovered-delhi-police-special-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala Murder: गोली चलाने वाले दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sidhu Moose Wala Murder: गोली चलाने वाले दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Mon, 20 Jun 2022 05:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:14 PM IST
सार
जाने-माने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।
विज्ञापन
File Photo
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सोमवार को बड़ी गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शूटरों के मॉड्यूल हेड समेत दो मुख्य शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इन दो गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस ने एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जाने-माने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे।
विज्ञापन
मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस 14 जून को लॉरेंस को गिरफ्तार कर एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई थी। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दलील दी थी कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है और उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन