फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah's name proposed as member of Congress' OBC advisory panel

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया का नाम कांग्रेस की OBC सलाहकार समिति में प्रस्तावित; राज्य में फिर छिड़ी ये बहस

Sun, 06 Jul 2025 09:11 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Jul 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Siddaramaiah's name proposed as member of Congress' OBC advisory panel
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को अपनी सलाहकार परिषद का सदस्य नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है। इसके चलते कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के प्रमुख अनिल जयहिंद की ओर से लिखे गए एक पत्र में 24 लोगों के नाम प्रस्तावित किए गए और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी मांगी गई। जयहिंद ने 9 जून को लिखे एक पत्र में ये नाम दिए, जिसे रविवार को ही सार्वजनिक किया गया।

विज्ञापन


सिद्धरमैया के अलावा सलाहकार परिषद के लिए प्रस्तावित अन्य नामों में कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और वीरप्पा मोइली शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सिद्धरमैया ने कहा कि इसका उनके राष्ट्रीय राजनीति में जाने से कोई लेना-देना नहीं है। उधर विपक्षी भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इस कदम को मुख्यमंत्री बदलाव की कवायद माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में, विशेषकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में, इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री बदलने की संभावना के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके लिए सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता-साझा करने संबंधी समझौते का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा गाहे-बगाहे होती रहती है। डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया के बीच ढाई-ढाई साल के फार्मूले की भी खूब चर्चा हुई। हाल ही में रणदीप सुरजेवाला के कर्नाटक दौरे को लेकर भी खूब चर्चाएं हुई थीं। तब भी ये दावा किया जा गया था कि अब डीके शिवकुमार राज्य के नए सीएम बन सकते हैं। 


काफी समय से लग रही हैं ये अटकलें
पार्टी के कुछ नेताओं की हालिया टिप्पणियों से एक बार फिर इस वर्ष के अंत में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगने लगी हैं। बीते कुछ समय से राजनीतिक हलकों में, खास तौर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर चर्चा हो रही है कि इस साल के अंत में मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। हालांकि पार्टी हाईकमान के सख्त निर्देशों के बाद खुलेआम ऐसी चर्चाओं से लोग बच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed