फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sid The threat from China is exaggerated', controversy over Sam Pitroda statement; BJP hits back

Sam Pitroda Row: 'चीन हमारा दुश्मन नहीं' वाले बयान पर बुरे फंसे सैम पित्रोदा; भाजपा के पलटवार से सियासी घमासान

Mon, 17 Feb 2025 12:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और उनका बयान हमेशा से ही चर्चा में रहा है और इस बार तो उन्होंने भारत चीन के मुद्दे पर ही बयानबाजी कर दी। उन्होंने कहा कि चीन भारत का दुश्मन नहीं है। साथ ही पित्रोदा ने चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने का दावा किया, जिसपर भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोपों की झड़ी ही लगा दी। 

विज्ञापन
Sid The threat from China is exaggerated', controversy over Sam Pitroda statement; BJP hits back
सैम पित्रोदा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक फिर अपने बयान से देश की सियासत गर्माहट तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि चीन हमारा दुश्मन नहीं है। साथ ही उन्होंने चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने का दावा करते हुए कहा कि भारत को चीन को दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। 

विज्ञापन


क्या कहा पित्रोदा ने...
पित्रोदा ने कहा कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत का दृष्टिकोण हमेशा टकरावपूर्ण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देशों को एक-दूसरे से सहयोग करना चाहिए, न कि टकराव। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है और यह मानना बंद करना होगा कि चीन पहले दिन से ही दुश्मन है। बता दें कि कांग्रेस नेता का जवाब इस सवाल पर आया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन से खतरों को नियंत्रित कर पाएंगे। 
विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के मानसिकता पर उठाए सवाल
भाजपा ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारत के लिए चीन से खतरे को कम करके आंका है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पित्रोदा की यह टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है, और यह चीन के समर्थन में उनके नेताओं द्वारा किए गए बयानों से मेल खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अमेरिका से भारत में फंडिंग की जाती है, जिसका इस्तेमाल चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से रिश्ते रखने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कांग्रेस से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। साथ ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव आयोग की रिपोर्ट को खारिज करने पर भी सवाल उठाए।

भाजपा का पलटवार, सियासत गर्म
पित्रोदा के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस पर चीन के प्रति खास लगाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 40,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन चीन को दे दी, उन्हें अब भी चीन से कोई खतरा नहीं नजर आता। सिन्हा ने यह टिप्पणी राहुल गांधी के चीन के साथ संबंधों और कांग्रेस-चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के 2008 के समझौते का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा कि यह समझौता कांग्रेस पार्टी के चीन से जुड़ाव का मुख्य कारण है।

साथ ही सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआईBRI) का समर्थन किया था, जब भारत में चीन के खिलाफ सुरक्षा और व्यापार को लेकर चिंताएं थीं। वहीं, राहुल गांधी ने हाल ही में संसद में यह दावा किया था कि चीन ने भारतीय भूमि के 4,000 वर्ग किलोमीटर हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिसे रक्षा मंत्री ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed