New Parliament Building: सिब्बल ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- भगवा, हिंसक और असहिष्णु नहीं बनाएंगे नया भारत
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ईट और पत्थरों से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के साथ विचार की स्वतंत्रता से नया भारत बनेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को आखिरकार रविवार को उसका नया संसद भवन मिल ही गया। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर खूब सियासी बवाल हुआ। यहां तक कि अभी तक राजनीति जारी है। दरअसल, अब राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ईट और पत्थरों से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के साथ विचार की स्वतंत्रता से नया भारत बनेगा।
कपिल सिब्बल ने रविवार को नए संसद भवन में दिए गए पीएम के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भगवा, हिंसक और असहिष्णु मेरा नया भारत नहीं बनाएंगे और न ही ईट-पत्थर, बल्कि लोगों की आकांक्षाएं नया भारत बनाएगी। जहां विचार फलेंगे-फूलेंगे और रंगों की बौछार होगी।
PM :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) May 29, 2023
New Parliament building….basis for creation of a new India
Not brick and mortar but freedom of thought with the aspirational underpinnings of 1.4b minds
Where ideas flourish
colours splash
Not :
Saffron
Fractious
Intolerant
Will make my new India !
गौरतलब है, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा था कि नया संसद भवन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और एक आत्मनिर्भर राष्ट्र की सुबह का वसीयतनामा है। यह एक विकसित भारत (विकसित भारत) की ओर हमारी यात्रा का गवाह होगा। मोदी ने कहा था कि नई संसद 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को समाहित करती है। यह भारत के अटूट दृढ़ संकल्प के बारे में दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश भेजता है।
कौन हैं सिब्बल
सिब्बल यूपीए 1 और यूपीए 2 सरकार के समय केंद्रीय मंत्री थे। पिछले साल मई में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। बाद में, समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य बने। हाल ही में, उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' शुरू किया।