फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Shut up, or I'll rape you: UBER-cabby to women passenger

महिला से बोला ऊबर टैक्सी ड्राइवर, 'एकदम चुप, नहीं तो रेप कर दूंगा'

Thu, 07 Jul 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
Shut up, or I'll rape you: UBER-cabby to women passenger
कोलकाता की एक महिला ने ऊबर कैब ड्राइवर पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है। साल्ट लेक में रहने वाली उस 27 साल की महिला का कहना है कि टैक्सी ड्राइवर ने उसके साथ रेप करने और मारने की कोशिश की थी। टैक्सी ड्राइवर ने महिला से कहा, 'एकदम चुप, नहीं तो रेप कर दूंगा।' पुलिस ने इस मामले में 28 साल के टैक्सी ड्राइवर संतु प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
लड़की ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने जीडी ब्लॉक से सोमवार (4 जुलाई) की सुबह टैक्सी बुक की थी। लड़की के मुताबिक, जब तक उसका दोस्त था तब तक सब ठीक था, लेकिन वो रास्ते में किसी काम से उतर गया। इसके बाद मैंने ड्राइवर नको वापस साल्टलेक चलने को कहा, उसने मना कर दिया और अनजान रास्ते पर गाड़ी मोड़ ली। इसका विरोध करने पर वह मुझसे बदसलूकी करने लगा। 
विज्ञापन

 

चलती गाड़ी से ही कूद गई लड़की

Shut up, or I'll rape you: UBER-cabby to women passenger
लड़की ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए कार की शीशा को नीचे कर चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन सुनसान सड़क होने की वजह से उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। जब ड्राइवर ने देखा कि लड़की शोर मचा रही है तो उसने अपनी सीट पीछे करके लड़की का घुटना पकड़कर अपनी तरफ खींचने लगा और उसे बलात्कार की धमकी देने लगा। 

धमकी सुनकर लड़की घबरा गई और चलती गाड़ी से ही कूद गई। लड़की के मुताबिक, संतु ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की थी। इसके बाद लड़की ने अगले दिन मंगलवार को विधाननगर उत्तर थाने में पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। 
 

ड्राइवर दोषी पाया तो होगी सख्त कार्रवाई

Shut up, or I'll rape you: UBER-cabby to women passenger
फिलहाल पुलिस ने आरोपी संतु पर आईपीसी की धारा 341 (गलत तरीके से बात करना), 354 (महिला को हानि पहुंचाना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) में मामला दर्ज कर उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

ऊबर कोलकाता के जनरल मैनेजर अश्विन दास ने कहा है कि अगर ड्राइवर दोषी पाया जाएगा तो वे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी इसी इलाके में सिटी सेंटर के पास ऊबर चालक को युवती से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed