फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shrikant Shinde, Sukanta Majumdar among 5 MPs selected for Sansad Ratna Awards

Sansad Ratna: संसद रत्न के लिए चुने गए श्रीकांत शिंदे समेत ये पांच सांसद, 17 फरवरी को दिया जाएगा सम्मान

Sun, 07 Jan 2024 04:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Jan 2024 04:50 PM IST
सार

Sansad Ratna: संसद रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। जबकि, सांसद महा रत्न पुरस्कार लोकसभा के कार्यकाल के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता के लिए पांच साल में एक बार प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन
Shrikant Shinde, Sukanta Majumdar among 5 MPs selected for Sansad Ratna Awards
Parliament. - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के सुकांत मजूमदार और शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे सहित पांच लोकसभा सदस्यों को इस साल संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके आयोजकों ने रविवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन

भाजपा के सुधीर गुप्ता, राकांपा के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा उन तीन अन्य सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें 17 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। जबकि, सांसद महा रत्न पुरस्कार लोकसभा के कार्यकाल के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता के लिए पांच साल में एक बार प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन

चेन्नई स्थित गैर-लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के आग्रह पर इन सम्मानों की स्थापना की। जिन्होंने खुद 2010 में चेन्नई में पहले पुरस्कार समारोह का उद्घाटन किया था।

प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष के श्रीनिवासन ने कहा कि ये पुरस्कार प्रदर्शन पर आधारित हैं। जिसमें, कानून और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली एक प्रतिष्ठित जूरी समिति द्वारा नामांकित लोगों का चयन किया जाता है।

प्रदर्शन के आंकड़े लोकसभा और राज्यसभा की वेबसाइट और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च से लिए गए हैं। यह भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए नागरिक समाज द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला एकमात्र पुरस्कार है। 

संसद रत्न पुरस्कार समिति के अध्यक्ष और प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के न्यासी सचिव प्रियदर्शनी राहुल ने कहा कि एनके प्रेमचंद्रन (आरएसपी, केरल), अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस, पश्चिम बंगाल), बिद्युत बरन महतो (भाजपा, झारखंड) और हीना विजयकुमार गावित (भाजपा, महाराष्ट्र) को 17वीं लोकसभा के लिए संसद महारत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

बयान में कहा गया है, 'पिछली 16वीं लोकसभा के सांसद महारत्न पुरस्कार विजेता सुप्रिया सुले (राकांपा, महाराष्ट्र), श्रीरंग अप्पा बारने (शिवसेना, महाराष्ट्र) और भर्तृहरि महताब (बीजद, ओडिशा) के निरंतर शीर्ष प्रदर्शन को देखते हुए जूरी समिति ने उन्हें 17वीं लोकसभा में भी उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है और इन तीनों सांसदों को सांसद उत्कृष्ट मन रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed