फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shri Ram's 153-ft tall statue will soon be seen in Ayodhya

अयोध्या में जल्द लगेगी भगवान राम की 153 फुट ऊंची प्रतिमा, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास 

Sun, 22 Jul 2018 05:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 22 Jul 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
shri Ram's 153-ft tall statue will soon be seen in Ayodhya

अयोध्या में 153 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाने की योजना तैयार है, जल्द ही मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। पिछला दीपोत्सव समारोह जल्दबाजी में हुआ था। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव की छटा अलौकिक होगी, इसमें विदेशों से भी मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। ये बातें प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहीं। वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार शाम फैजाबाद पहुंचीं थी।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण में जुटा हुआ है। प्रदेश व केंद्र सरकार रामनगरी अयोध्या के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी के तहत अयोध्या में 300 करोड़ से विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में अयोध्या अलग स्वरूप में दिखाई देगी। कहा कि अयोध्या के घाटों व राम की पैड़ी के सुंदरीकरण समेत कई काम चल रहे हैं। कुंभ को लेकर इलाहाबाद, वाराणसी व लखनऊ में पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed