फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shri ram janmabhoomi teerth kshetra trust will built temple from acquire funds

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्टों का पैसा राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को होगा ट्रांसफर

Wed, 05 Feb 2020 08:13 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 05 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
shri ram janmabhoomi teerth kshetra trust will built temple from acquire funds
फाईल फोटो - फोटो : Social Media

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने औपचारिक तौर पर ट्रस्ट के सदस्यों के नाम उजागर नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि देर-सवेर किसी भी वक्त इनके नामों का अधिकारिक एलान किया जा सकता है।


केंद्र सरकार के सूत्र बताते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए काम कर रहे मौजूदा ट्रस्टों के पास जो संपत्ति है, उसे राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है। पिछले दिनों वित्त मंत्रालय की एक एजेंसी ने इन ट्रस्टों की संपत्ति का आंकलन किया था। कहां पर कितनी चल-अचल संपत्ति है, उसका पता लगाया गया है।

विज्ञापन


कितना पैसा बैंकों में जमा है, यह जानकारी भी केंद्र सरकार ने जुटाई है। अब कहा जा रहा है कि इन अलग अलग ट्रस्टों की संपत्ति राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास चली जाएगी। केंद्र सरकार यह कदम तभी उठाएगी, जब मौजूदा ट्रस्टी इसके लिए अपनी सहमति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर नया बैंक अकाउंट खोला जाएगा। चूंकि दुनिया के हर कौने में राम भक्त बसे हैं और वे मंदिर निर्माण के लिए चंदा देना चाहते हैं, इसलिए ऑनलाइन डोनेशन पोर्टल बनाने की तैयारी हो रही है। इस बाबत केंद्र सरकार, राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों को अवगत कराएगी।


चंदा लेने के लिए दोनों विकल्प रखे जाएंगे। यानी ऑनलाइन डोनेशन और पर्ची काटकर चंदा लेना, यह प्रावधान किया जा रहा है। जो व्यक्ति चंदा देगा, उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए या नहीं, इस बारे में ट्रस्ट फैसला लेगा। हालांकि अभी तक जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक, नए ट्रस्ट में यह प्रावधान किया जा सकता है कि ऑनलाइन डोनेशन और पर्ची डोनेशन, यह जानकारी सार्वजनिक रहे।

राम मंदिर निर्माण के लिए दशकों से जो ट्रस्ट लगे हुए थे, उनके खातों में भारी राशि जमा है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों ऐसे ट्रस्टों की संपत्ति का पता लगाया था। कई ट्रस्टों के मौजूदा पदाधिकारियों से भी बातचीत की गई है। अगर वे सहमति देते हैं तो उनकी संपत्ति राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में ट्रांसफर हो जाएगी।


वित्त मंत्रालय की एक एजेंसी ने राम मंदिर निर्माण में लगे सभी संगठनों की वित्तीय समीक्षा भी की थी। यह भी पता लगा है कि राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण उसी नक्शे के आधार पर होगा, जो राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने बनाया था। राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अभी तक कराए गए कार्यों को राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्लान में शामिल किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed