फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust is returning the donation of foreign devotees

विदेशी भक्तों का चंदा लौटा रहा है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अब तक 18 हजार लोगों का पैसा किया वापस

Wed, 14 Jul 2021 02:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Jul 2021 02:09 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए अब तक 3500 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। ऑनलाइन माध्यम से यह राशि अभी भी लगातार मिल रही है...

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust is returning the donation of foreign devotees
राम मंदिर निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए ‘समर्पण निधि अभियान’ चलाया तो पूरे देश से रामभक्तों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विदेशों में रह रहे भारतीयों और विदेशी रामभक्तों ने भी इसमें अपना खूब योगदान दिया। अब तक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास लगभग 3500 करोड़ रुपये समर्पण निधि (चंदा) के रूप में एकत्र हो चुके हैं। लेकिन अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विदेशी रामभक्तों से प्राप्त चंदे को उन्हें वापस कर रहा है। एक कानूनी खामी विदेशी रामभक्तों के इस सहयोग को स्वीकार करने में बड़ी बाधा बन रही है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास अभी एफसीआरए लाइसेंस नहीं है। इस लाइसेंस के बिना कोई भी संगठन विदेशी स्रोतों से चंदा स्वीकार नहीं कर सकता है। लेकिन जब राम मंदिर निर्माण के लिए ऑनलाइन सहयोग राशि स्वीकार की जा रही थी, तब विदेशी रामभक्तों ने इसमें बढ़-चढ़कर योगदान दिया। लाखों की संख्या में लोगों ने सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खातों में काफी पैसा जमा करा दिया।
विज्ञापन

लेकिन अब लौटा रहे हैं पैसा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास एफसीआरए लाइसेंस नहीं है, वह विदेशी स्रोतों से चंदा स्वीकार नहीं कर सकता है, इसलिए अब ट्रस्ट विदेश में रह रहे भारतीयों, अनिवासी भारतीयों और विदेशी नागरिकों के विदेशी खातों से प्राप्त सहयोग राशि को वापस कर रहा है। अब तक 18 हजार से ज्यादा विदेशी दानकर्ताओं को उनका पैसा वापस किया जा चुका है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। सभी दानदातओं का पैसा वापस करने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी ही दोबारा कर सकेंगे सहयोग

ट्रस्ट से जुड़े एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि हमने सितंबर 2020 में ही एफसीआरए के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। अभी इस लाइसेंस को मिलने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है। इस लाइसेंस के प्राप्त हो जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दिल्ली शाखा में एक विशेष खाता खोला जाएगा। विदेशी नागरिक इस अकाउंट में सीधे पैसा दान कर सकेंगे। उसके बाद समय-समय पर यह पैसा ट्रस्ट के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

अब तक का सबसे बड़ा अभियान

विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए धनराशि एकत्र करने हेतु 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक ‘समर्पण निधि अभियान’ चलाया था। विहिप के 20.21 लाख कार्यकर्ताओं ने देश के 5.37 लाख गांवों तक पहुंचकर चंदा एकत्र किया था। कूपन काटकर और ऑनलाइन माध्यम से अब तक लगभग 3500 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed